अमिताभ-धर्मेंद्र की शोले नहीं तोड़ पाई थी जितेंद्र की इस फिल्म का ये रिकॉर्ड, दुनिया भर में बिकी थी इतनी टिकटें
बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत में एक ऐसी फिल्म दी थी जिसका रिकॉर्ड अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की शोले भी नहीं तोड़ पाई। इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई का रिकॉर्ड बना दिया था।

बॉलीवुड में जब भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात होती है, तो अक्सर शोले का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक ऐसी फिल्म भी थी, जिसने टिकट बिक्री के मामले में शोले को भी पीछे छोड़ दिया था। वो फिल्म थी 1971 में रिलीज़ हुई जितेंद्र और आशा पारेख की फिल्म कारवां। इस फिल्म को लेकर पहले डिस्ट्रीब्यूटर को शक था कि ये फिल्म सफल होगी या नहीं। लेकिन बाद में फिल्म ने कमाई के झंडे गाढ़ दिए।
फिल्म रही सुपरहिट
नासिर हुसैन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र, आशा पारेख और अरुणा ईरानी जैसे सितारों ने लीड किरदार निभाए थे। फिल्म में रोमांस, म्यूज़िक और ड्रामा का शानदार मिश्रण था जिसने ऑडियंस को अपनी तरफ आकर्षित तो किया ही, कमाई भी जबरदस्त की थी।इसकी कहानी जितनी हल्की-फुल्की थी, उतना ही इसका संगीत यादगार रहा। आरडी बर्मन के गाने और मजरूह सुल्तानपुरी के बोल आज भी सुने जाते हैं। फिल्म के गाने ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘चलते चलते’ और ‘कितना प्यारा वादा’ जैसे गाने उस दौर में चार्टबस्टर साबित हुए और आशा भोसले को इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
शोले नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
ऐसा कहा जाता है कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली फिल्म शोले थे। लेकिन सच्चाई ये है कि शोले ने दुनियाभर में 25 करोड़ टिकटों की बिक्री की थी। वहीं जितेंद्र की कारवां ने उस समय दुनियाभर में 31 करोड़ टिकटों की बिक्री की थी। कारवां ही वो फिल्म थी जिसने शोले को इस मामले में पीछे छोड़ा था। इसके अलावा चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये पहली फिल्म थी। राज कपूर की फिल्म का तोड़ दिया था रिकॉर्ड। अब इस फिल्म को 54 साल पूरे हो चुके हैं।




साइन इन