1/8बॉलीवुड के ये एक्टर्स असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। सालों से एक्टिंग पेशे में अपने काम से अलग पहचान बना रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वहीं कुछ अब भी फिल्मों में नजर आते हैं।

फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया अरुण को आपने सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में देखा होगा। दोनों घर के नौकर लल्लू और चमेली के किरदार में थे। ये दोनों असल जिंदगी में पति पत्नी थे। प्रिया एक्टर को दूसरी पत्नी थीं। हालांकि, अब लक्षमीकांत इस दुनिया में नहीं हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म में कोठा चलाने वाली एक्ट्रेस सीमा पाहवा थीं। वहीं मनोज पाहवा को अपने सलमान खान की फिल्म रेडी में उनके चाचा समेत कई अलग किरदारों में देखा होगा। दोनों पति पत्नी हैं और उनकी बेटी भी है।

अतुल कुलकर्णी सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म चांदनी बार, शाहरुख खान की रईस, ए थर्सडे जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। लेकिन क्या आप जानते हैं अतुल वेब शो गुल्लक में शांति देवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गीतांजलि कुलकर्णी के पति हैं। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली LLB में विलेन सुर्यवीर सिंह का किरदार निभाया था। वहीं आयेशा को जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में उनकी मां के किरदार में देखा गया था। इनके अलावा दोनों कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कुमुद और आयेशा असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं।

70 और 80 के दशक की कई फिल्मों में आपने ओम शिवपुरी को सपोर्टिंग किरदारों में देखा होगा। वहीं उनकी पत्नी एक्ट्रेस सुधा शिवपुरी टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बा का किरदार निभा कर मशहूर हुई। ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी असल जिंदगी में पति पत्नी थे। हालांकि, अब ये इस दुनिया में नहीं है। दोनों की बेटी एक्ट्रेस ऋतू शिवपुरी हैं जिन्हें आपने गोविंदा के साथ उनकी फिल्म आंखे में देखा होगा।

मोहम्मद जीशान अय्यूब को अपने धनुष के साथ फिल्म रांझणा में उनके दोस्त के किरदार में देखा होगा। वहीं उनकी पत्नी रसिका लेखिका के साथ करिश्मा तन्ना की वेब सीरीज स्कूप में नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में उन्होंने जेलर का किरदार निभाया था। दोनों की एक बेटी भी है।

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में मेहर ने मुन्नी की मां का किरदार निभाया था। वहीं मानव कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। दोनों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही शादी कर ली थी। अब मिलकर काम के साथ घर चला रहे हैं।
