salman khan film actor laxmikant berde died of this diseas, first wife also passed away सलमान की फिल्म का लल्लू एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे का इस बीमारी से हुआ था निधन, पहली बीवी भी चल बसी थी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान की फिल्म का लल्लू एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे का इस बीमारी से हुआ था निधन, पहली बीवी भी चल बसी थी

सलमान खान की फिल्मों में कभी लल्लू, कभी मनोहर बनकर ऑडियंस को हंसाने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे की एक साल में 11 से अधिक फिल्में रिलीज होती थीं। लेकिन अंतिम समय में इन्हें बीमारी ने घेर लिया और इनका निधन हो गया।

Wed, 17 Dec 2025 05:50 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान की फिल्म का लल्लू एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे का इस बीमारी से हुआ था निधन, पहली बीवी भी चल बसी थी

साल 1989 में सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने उन्हें स्टार बना दिया। ये बतौर लीड सलमान खान और भाग्यश्री की पहली फिल्म थी। लेकिन इसी फिल्म से एक और एक्टर का हिंदी फिल्मों में डेब्यू हुआ था जिसका नाम है लक्ष्मीकांत बेर्डे। फिल्म में उन्होंने सलमान के दोस्त मनोहर का किरदार निभाया था। ये लक्ष्मीकांत की पहली हिंदी फिल्म थी। लेकिन इससे पहले एक्टर कई मराठी नाटक और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके थे। लक्ष्मी जब फिल्मों में आए तो उन्हें एक्टिंग करने में मेहनत नहीं करनी पड़ी। वो पहले ही मराठी सिनेमा के स्टार थे। हालांकि, हिंदी फिल्मों में वो अधिकतर सपोर्टिंग किरदारों में ही नजर आए।

लक्ष्मीकांत का स्ट्रगल

लक्ष्मीकांत महाराष्ट्र के एक गरीब परिवार में पैदा हुए। पढ़ाई के साथ एक्टर को काम भी करना पड़ता था। तो घर के पास होने वाल गणेश महोत्सव में भाग लेने का मौका मिला। हर साल गणेश महोत्सव में लक्ष्मीकांत स्टेज परफॉरमेंस करते। इसके बाद उन्होंने मराठी नाटकों में अपनी पहचान बनाई। लक्ष्मीकांत समझ गए कि एक्टिंग ही उनका करियर है। मराठी फिल्मों में बड़ा नाम बनने के बाद इन्हें सलमान खान की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया मिली’। इस फिल्म में निभाया उनका मनोहर का किरदार मशहूर हो गया। स्क्रीन पर उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्मों का एक ऐसा विलेन जिसने सलमान को दी टक्कर, ऐसा हुआ अंत
ये भी पढ़ें:सलमान को नहीं पसंद अपनी ये दो फिल्में, मशहूर सिंगर्स को बनाना चाहते हैं विलेन
laxmikanth berde

एक साल में हुई 11 फिल्में रिलीज

इस फिल्म के बाद लक्ष्मीकांत 90 के दशक की लगभग हर फिल्म का हिस्सा बन गए। ऐसा कहा जाता था कि अगर फिल्म में लक्ष्मीकांत के लिए कोई रोल नहीं है तो मेकर्स अलग से उनके लिए रोल लिखवाया करते थे। एक्टर ने 1992 में आई 8 फिल्म और 1993 में आई 11 हिंदी में काम किया था। लक्ष्मीकांत उस समय के हर मेकर्स की पहली पसंद थे। सलमान के साथ मैंने प्यार किया के अलावा साजन, हम आपके हैं कौन में काम किया। एक्टर अक्सर नौकर या दोस्त की भूमिका में ही नजर आते। इसी समय लक्ष्मीकांत मराठी सिनेमा में भी एक्टिव थे।

पहली पत्नी का निधन

निजी जिंदगी की बात करें तो लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की। उनकी पहली शादी रूही बेर्डे से की थी। रिपोर्ट की मानें तो 1996 में रूही का अचानक निधन हो गया। इसके बाद एक्टर 1998 में एक्ट्रेस प्रिया अर्जुन से शादी कर ली। फिल्म हम आपके हैं कौन में लक्ष्मीकांत ने लल्लू का किरदार निभाया था और प्रिया अर्जुन चमेली बनीं थीं। इस शादी से इनके दो बच्चे हुए बेटा अभिनय जिसके नाम पर एक्टर ने अपना मराठी फिल्मों का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया और बेटी स्वनानंदी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान का ऑनस्क्रीन दोस्त अब बन गया है बड़ा एक्टर, 340 करोड़ की फिल्म का था हीरो
ये भी पढ़ें:इन 10 फिल्मों ने पहले दिन की धांसू कमाई, शाहरुख, सलमान नहीं, ये एक्टर है नंबर 1

इस बीमारी से निधन

फिल्मों में सब कुछ ठीक ही चल रहा था। 90 के दशक में शानदार काम करने और पहचान बनाने के बाद 2000 के दशक की शुरुआत हो चुकी थी। इसी दौरान एक्टर को किडनी से जुड़ी बीमारी हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो लक्ष्मीकांत को शराब और सिगरेट की लत लग गई थी। इसके पीछे का कारण काम में अफलता बताई गई। तनाव से दूर रहने के लिए शराब पीते जिसका असर उनकी दोनों किडनियों पर पड़ा। किडनी से जुड़ी बीमारी के बारे में पहले ही पता चल चुका था। एक्टर का लंबा इलाज भी चला लेकिन अंत में उनके अंगों ने जवाब देना शुरू कर दिया। 16 दिसंबर 2004 को दोनों किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में अशोक सराफ और सचिन पिलगांवकर जैसे मशहूर एक्टर शामिल हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान रात डेढ़ बजे मेरे कमरे… अभिनव कश्यप बोले-झगड़े में अरबाज पर फेंके बर्तन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।