सलमान खान को नहीं पसंद अपनी ये दो फिल्में, इन दो मशहूर सिंगर्स को बनाना चाहते हैं अपनी फिल्मों का विलेन
हाल में सलमान खान ने बताया कि वो इन दो मशहूर सिंगर्स को अपनी फिल्म का विलेन बनाना चाहेंगे। ये नाम सुनकर ऑडियंस भी हैरान हो गई। इसके अलावा उन्होंने अपनी नापसंद फिल्मों के नाम भी लिए।

बिग बॉस 19 का रविवार वाला वीकेंड का वार एपिसोड मजेदार रहा। सलमान खान के साथ स्टेज पर स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता पहुंचे थे। इस दौरान रवि ने दबंग खान से फिल्मों में उनकी पसंद नापसंद के बारे में कई सवाल पूछे। रवि ने सलमान से ये भी पूछा कि वो अपनी फिल्मों में किन्हें विलेन बनाना पसंद करेंगे। सलमान ने जो जवाब दिया उससे ऑडियंस हैरान हो गई। इसके साथ सलमान ने अपनी ऐसी फिल्मों के नाम भी लिए जो उन्हें नहीं पसंद।
इन्हें विलेन बनाना चाहते हैं सलमान
रवि गुप्ता ने सलमान ने पूछा कि वो अपनी फिल्मों में किन्हें विलेन बनाना चाहेंगे। एक्टर ने कहा कि वो सिंगर अनूप जलोटा और उदित नारायण को अपनी फिल्मों का विलेन बनाएंगे। ये जवाब सुनकर ऑडियंस भी हैरान होगी। सलमान के मुताबिक ये मासूम चेहरे वाले सिंगर्स अच्छे विलेन बन सकते हैं।
नहीं पसंद अपनी ये फिल्में
सलमान ने आगे बताया कि उन्हें अपनी फिल्म निश्चय और सूर्यवंशी नहीं पसंद। एक्टर ने फिल्म सिकंदर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिकंदर एक अच्छी कहानी थी और उन्हें पसंद भी आई थी।
अभिनव कश्यप पर तंज
इसी एपिसोड में सलमान ने एक बार फिर उनकी फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर टिप्पणी की। एक्टर ने टीवी पर बिना नाम लिए पूछा कि क्या अब उन्हें काम मिल रहा है। उन्होंने खुद अपना करियर बर्बाद कर लिया। सलमान ने ये भी बताया कि उन्होंने उन्हें दबंग 2 भी ऑफर की थी लेकिन डायरेक्टर ने करने से मना कर दिया था।
बता दें, हाल में कई पॉडकास्ट में अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर सलमान ने अपने शो बिग बॉस के वीकेंड के वार में तंज कसा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन