salman khan film tere naam onscreen friend is now a big actor, did 340 cr film read सलमान खान का ऑनस्क्रीन दोस्त अब बन गया है बड़ा एक्टर, 340 करोड़ की फिल्म का था हीरो, पहचानिए, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान का ऑनस्क्रीन दोस्त अब बन गया है बड़ा एक्टर, 340 करोड़ की फिल्म का था हीरो, पहचानिए

सलमान खान की फिल्म सुपरहिट फिल्म में उनके दोस्त का किरदार निभाने वाला ये एक्टर अब बन गया है सफल कलाकार। 22 सालों के स्ट्रगल के बाद अब बड़े एक्टर्स और प्रोजेक्ट में आ रहा है नजर। 340 करोड़ की फिल्म का लीड।

Tue, 16 Dec 2025 04:57 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान का ऑनस्क्रीन दोस्त अब बन गया है बड़ा एक्टर, 340 करोड़ की फिल्म का था हीरो, पहचानिए

साल 2003 में सलमान खान की फिल्म आई थी ‘तेरे नाम’। इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई और सलमान का हेयरस्टाइल खूब वायरल हुआ। इस फिल्म में सलमान खान के साथ निर्जरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला, एक्टर के दोस्त के किरदार में कादर खान के बेटे सरफराज खान थे। लेकिन एक और एक्टर था जिसपर तब किसी का ध्यान नहीं गया होगा, लेकिन अब वो बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा है।

सलमान खान का एक्टर दोस्त

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से पहले साल 2001 में करीना कपूर और तुषार कपूर की फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘मुझे कुछ कहना है’। इस फिल्म में 16 साल के इस एक्टर ने तुषार के दोस्त का किरदार निभाया था। अगली फिल्म तेरे नाम थी जो 2 साल बाद साल 2003 में मिली जिसमें सलमान खान लीड में थे। इस फिल्म में दबंग एक्टर के सबसे छोटे दोस्त कनक शर्मा का किरदार निभाने वाले कोई और नहीं बाकी दर्शन कुमार थे। दर्शन कुमार का नाम सुनकर आपको फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और हाल में आई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3 जरूर याद आ गई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने निभाया अपने से बड़े हीरो की मां का किरदार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान ने गर्लफ्रेंड की वजह से दोस्त जैकी श्रॉफ से बना ली थी दूरियां

22 सालों का स्ट्रगल

दर्शन कुमार फिल्म इंडस्ट्री में सालों से एक्टिव हैं। लेकिन इसके पीछे उनका 22 सालों का लंबा स्ट्रगल है। दर्शन अभी 39 साल के हैं और पिछले करीब 22 सालों से अपने लिए सही किरदार पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। कई बार ऐसे भी दिन हुए जब उनके पास खाने के लिए खाना नहीं होता था। बस का किराया बचाने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल ही हर ऑडिशन के लिए जाते थे। आर्थिक तंगी की मार कुछ ऐसी थी कि एक्टर पूरा दिन सिर्फ बिस्कुट और पानी के सहारे निकाल दिया करते थे।

salman khan

आर्थिक तंगी ने किया परेशान

दर्शन ने जब अपने स्ट्रगल के बारे में बात की तो उन्होंने ये भी बताया आर्थिक तंगी के अलावा उन्हें इनसाइडर और आउटसाइडर की वजह से भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।उनका कोई गॉड फादर नहीं था। द कश्मीर फाइल्स से उन्हें पहचान मिली। उनके किरदार को पसंद किया गया। फिल्म ने 350 करोड़ के करीब बिजनेस किया। इसके अलावा हाल में एक्टर को द फैमिली मैन के सीजन 3 में देखा गया था। मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत के बीच वो अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए।

फीस कम करने की करते हैं मांग

दर्शन ने बताया कि फिल्मों में काम मिल रहा है लेकिन अब भी प्रोड्यूसर उन्हें फीस कम करने की मांग करते हैं। बड़े बैनर के तले फिल्में नहीं मिल रही हैं। 22 सालों से चले आ रहा स्ट्रगल अब भी जारी है। आने वाले समय में दर्शन शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।