bollywood all the top opening films, this actor beat shahrukh khan jawan, ranbir animal read इन 10 फिल्मों ने पहले दिन की थी धांसू कमाई, शाहरुख, सलमान या रणबीर नहीं इस एक्टर की फिल्म है नंबर 1 पर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन 10 फिल्मों ने पहले दिन की थी धांसू कमाई, शाहरुख, सलमान या रणबीर नहीं इस एक्टर की फिल्म है नंबर 1 पर

इन 10 फिल्मों ने पहले दिन की थी धांसू कमाई, शाहरुख, सलमान या रणबीर नहीं इस एक्टर की फिल्म है नंबर 1 पर

थिएटर पर रिलीज होने वाली किसी भी फिल्म के लिए उसका पहला दिन बेहद खास होता है। ऐसी कई फिल्में रहीं जिन्होंने ओपनिंग वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। हैरानी वाली बात ये है कि इस लिस्ट में अजय देवगन, अक्षय कुमार की फिल्म ही नहीं है। 

Usha ShrivasMon, 15 Dec 2025 04:43 PM
1/11

इन 10 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर दिया था धमाका

इन 10 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कर दिया था धमाका

2/11

पुष्पा 2 द रूल

साल 2024 में आई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग की थी। सिर्फ हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।वहीं सभी भाषाओं में पहले दिन का कलेक्शन 160 करोड़ के पार था।

3/11

जवान

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की जवान है। साल 2023 में आई इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था। शाहरुख को स्क्रीन पर इस नए अवतार में देखने के लिए लोग थिएटर में उतर आए थे। फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी।

4/11

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 देखने भी भीड़ गई थी। फिल्म ने 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ पहले दिन अपना खाता खोला था।

5/11

पठान

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। जनवरी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ के करीब ओपनिंग की थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड हीरोइन थी।

6/11

एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने भी बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। साल 2023 में आई फिल्म एनिमल ने 54 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। पहले दिन इस फिल्म की कमाई ने अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दी थी।

7/11

KGF

यश स्टारर फिल्म KGF 2 ने सिर्फ हिंदी भाषा में 53 करोड़ कमाए थे। ये सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।

8/11

वॉर

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर साल 2019 में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी।

9/11

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

आमिर खान की इस फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी। उस समय की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक। इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप साबित हुई।

10/11

भारत

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ शुरुआत की थी। फिल्म ऑडियंस के बीच हिट रही।

11/11

टाइगर 3

इस लिस्ट में 10वें नंबर पर सलमान की ही फिल्म है टाइगर 3। इस फिल्म में 40 करोड़ से ज्यादा के साथ ओपनिंग तो कर ली थी। लेकिन ऑडियंस को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई। मिले-जुले रिव्यू के बाद इस ने ज्यादा कलेक्शन नहीं किया था।