वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का फैंस को तोहफा, बैटल ऑफ गलवान का रोमांटिक गाना रिलीज
Salman Khan Romantic Song: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी 14 फरवरी को बैटल ऑफ गलवान का गाना मैं हूं रिलीज हुआ है। गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है।

बॉलीवुड के सिकंदर सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन के मौके पर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का एक रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- सलमान खान सिंगल हैं और हमें वैलेंटाइन पर एक रोमांटिक गाना दिया। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये हुई ना बात, जबरदस्त गाना और म्यूजिक।
सलमान खान की फिल्म का गाना रिलीज
सलमान खान का जो गाना रिलीज हुआ है उसका टाइटल है- मैं हूं। सलमान खान के साथ इस गाने में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने को लिखा है- शबीर अहमद और अयान लाल ने। श्रेया घोषाल और अयान ने इस गाने को गाया है। गाने का म्यूजिक कंपोज भी अयान लाल ने किया है।
सोशल मीडिया पर सलमान खान के गाने ने बटोरी वाहवाही
गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलीजुली राय दी है। एक यूजर ने लिखा- शानदार गाना। ये फिल्म हिट होने वाली है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये जोड़ी (सलमान और चित्रांगदा) बहुत जबराट है। फिल्म भी जबरदस्त होगी। एक ने लिखा- बहुत प्यारा रोमांटिक गाना।
कुछ लोगों ने सलमान के गाने पर किए निगेटिव कमेंट्स
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने पर निगेटिव कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई आज भी दबंग मोड से बाहर नहीं आ रहे। एक ने लिखा-सलमान खान कब अपने करियर को गंभीरता से लेंगे। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान को एंकटिंग नहीं आती। अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। एक ने लिखा- सलमान भाई चेहरे से आपकी उम्र का पता चल रहा है। कब आप अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना शुरू करेंगे।
कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?
बता दें, सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान 15-16 जून 2020 में भारती और चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित फिल्म है। फिल्म इस साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। सलमान और चित्रांगदा की ये फिल्म अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन