battle of galwa starcast fees deatils here, salman get half of the budegt, govinda, chitraganda fees बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान को मिला बजट से आधा पैसा? गोविंदा और चित्रांगदा को कम में निपटाया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान को मिला बजट से आधा पैसा? गोविंदा और चित्रांगदा को कम में निपटाया

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के एक्टर्स की फीस से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म में सलमान की फीस होश उड़ा देगी, गोविंदा को भी मिले हैं फीस इ ज्यादा पैसे। चित्रागंदा को नहीं मिले ज्यादा पैसे।

Sun, 28 Dec 2025 06:19 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान को मिला बजट से आधा पैसा? गोविंदा और चित्रांगदा को कम में निपटाया

सलमान खान के 60 वें जन्मदिन पर उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर शेयर किया गया था। इस टीजर में एक्टर को एक आर्मी ऑफिस के किरदार में देखा गया, बैकग्राउंड में जबरदस्त देशभक्ति म्यूजिक के साथ दमदार डायलॉग था। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया था। 250 से 300 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म में तीन बड़े एक्टर्स हैं जिनकी फीस के बारे में जानकारी सामने आई है।

सलमान की फीस से लगेगा झटका

एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि सलमान खान जो अपनी हर फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ तक की फीस लेते हैं। उन्होंने बैटल ऑफ गलवान के लिए 110 करोड़ रुपए लिए हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म के लिए सलमान ने अपने आपको पूरा बदल लिया। कई महीनों की ट्रेनिंग और वर्कआउट के बाद ही उन्होंने शूटिंग शुरू की थी जिससे वो फिट लग सके। उनकी इतनी मेहनत और स्टारडम के बदले उन्हें इतनी मोटी रकम दी गई है।

गोविंदा को मिले ज्यादा पैसे

इस फिल्म में गोविंदा भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गोविंदा आमतौर पर अपनी फिल्म के लिए 6 करोड़ तक की फीस लेते हैं। लेकिन इस फिल्म में काम करने के लोए उन्हें 2 करोड़ ज्यादा यानी 8 करोड़ दिए गए हैं। गोविंदा इस फिल्म में क्या किरदार निभाने वाले हैं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं। लेकिन इन पार्टनर्स को स्क्रीन पर देखने का इंतजार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान ने विक्की के सामने कैटरीना के लिए गा दिया गाना, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें:इस मशहूर घराने से ताल्लुक रखते हैं गोविंदा, नाना ने उस्तादों को सिखाया संगीत

चित्रागंदा की फीस और रोल

सलमान खान के साथ इस फिल्म में चित्रागंदा सिंह भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में उन्हें सलमान के किरदार के लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए चित्रागंदा को सबसे कम 1 करोड़ तक फीस दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने चित्रागंदा को सालों पहले फिल्म में साथ काम करने का वादा किया था। इसी वाडे को पूरा करने के लिए एक्टर ने उन्हें ये रोल दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।