'बैटल ऑफ गलवान' इन 5 वजहों से होगी हिट, ₹300 करोड़ कमाएगी, एक्सपर्ट बोले- हल्के में मत लो...
Battle of Galwan Collection Prediction: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' बीते कुछ वक्त से ट्रोल हो रही है, लेकिन ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़े आराम से 300 करोड़ के पार जा सकती है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में है। फिल्म का टीजर रिलीज होने से पहले तक इसे लेकर काफी पॉजिटिव बज बना हुआ था। लेकिन टीजर में सलमान खान का लुक काफी ज्यादा ट्रोल हो गया और तभी से फिल्म के बारे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इसका भी हश्र बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' जैसा ही होगा। लेकिन क्या वाकई? विशेषज्ञों की मानें तो इस फिल्म की तुलना 'सिकंदर' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों के साथ करना गलत होगा। इतना ही नहीं ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल का कहना है कि यह फिल्म 300 करोड़ रुपये तक की कमाई आराम से कर सकती है।
गलवान को हल्के में नहीं लेना चाहिए
सुमित कादेल ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "'गलवान' की लड़ाई को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इसे बिलकुल भी कम नहीं आंकना चाहिए। पहली और सबसे जरूरी वजह यह है कि हमारी सशस्त्र सेनाओं और असल जिंदगी के हीरोज पर बनी फिल्में आजकल काफी चलन में हैं। 'धुरंधर' और 'बॉर्डर-2' की सक्सेस इसके हालिया उदाहरण हैं। दूसरी वजह यह है कि कई दूसरी फिल्मों के उलट, यह फिल्म बीते वक्त के इतिहास पर आधारित नहीं है। यह गलवान घाटी में हुए हालिया भारत-चीन क्लैश से इंस्पायर्ड है, जहां भारतीय सैनिकों ने आमने-सामने की लड़ाई में कई चीनी सैनिकों को मार गिराया।"
सिंकदर से इसकी तुलना करना गलत
ट्रेड एक्सपर्ट सुमित ने लिखा है कि यह एक अनूठी कहानी है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को डिटेल में नहीं पता हैं। तीसरी वजह हैं सलमान खान। यह 'सिकंदर' या 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी कोई आम कॉमर्शियल मसाला मूवी नहीं है। यह एक देसी, इन्टेंस, जोश से भरी वॉर मूवी है, यह कुछ ऐसा है जो सलमान खान ने पहले कभी नहीं किया। सुमित कादेल ने फिल्म के एक्शन और क्लाइमैक्स को इसकी सबसे बड़ी ताकत हो सकने का हिंट देते हुए कहा कि उनके हिसाब से यह फिल्म बड़ी आसानी से 300 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।
'बॉक्स ऑफिस पर फट भी सकती है'
सुमित कादेल ने अपनी पोस्ट में लिखा, "फिल्म का एक्शन और क्लाइमेक्स इसकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है। मैं ये दावा नहीं कर रहा कि फिल्म 400-500 करोड़ रुपये कमाएगी, लेकिन अगर फिल्म अच्छी बनी है तो 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कोई दिक्कत नहीं है। कम बजट में बन रही इस फिल्म को देखते हुए इतना पैसा भी काफी होगा। ज्यादा हल्के में मत लो... ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फट भी सकती है।" तो क्या वाकई यह फिल्म धुरंधर जैसा कमाल करती नजर आ सकती है? यह तो वक्त ही बताएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन