‘होठों में गुलाब…’,नाराज कटरीना को मनाने के लिए सलमान खान ने रेस्तरां में किया था डांस
2000 के दशक में सलमान खान और कटरीना कैफ का बॉन्ड फैंस के बीच बहुत मशहूर था। दोनों के अफेयर की चर्चा भी खूब होती थी। अब दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक किस्सा उस रेस्तरां के मालिक ने बताया है जहां सलमान और कटरीना जाया करते थे।

सलमान खान और कटरीना कैफ के बीच बॉन्ड की खबरें फैंस के बीच अक्सर मशहूर रहती थीं। 2000 के दशक में सलमान खान और कटरीना कैफ के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। अब दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक किस्सा उस रेस्तरां के मालिक ने बताया है जहां सलमान और कटरीना जाया करते थे। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार सलमान खान ने कटरीना कैफ को मनाने के लिए मुंह में गुलाब दबाकर उनके लिए डांस किया था।
सलमान और कटरीना के रिश्ते का दिलचस्प किस्सा
रेडिट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑलिव बार एंड किचन के फाउंडर ने सलमान और कटरीना के रिश्ते से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि सलमान और कटरीना का रोमांस ओलिव के शुरुआती दिनों में शुरू हुआ था। यहां क्लिक करके देखें वीडियो।
सलमान और कटरीना की हुई थी लड़ाई
रेस्तरां के मालिक ने कहा, “मुझे याद है एक रात, वो अपने ग्रुप के साथ आई थीं और बाहर हमारी मेन टेबल पर बैठी थीं। वो (सलमान) अपने दोनों भाइयों के साथ बार में बैठे थे, ड्रिंक कर रहे थे। हमें लगा कि वो दोनों आपस में लड़ रहे थे।”
मुंह में गुलाब दबाकर सलमान ने किया था डांस
उन्होंने आगे कहा, “जैसे-जैसे रात आगे बढ़ी, उन्होंने अपने मुंह में गुलाब दबाया, और उनकी टेबल के पास जाकर डांस करने लगे, मुस्कुराते हुए। वो बहुत प्यारा था। उन्होंने बाथरूम जाते वक्त ये किया था और फिर वापस आते वक्त भी। वो मुस्कुराने लगीं और हंसने लगी, और फिर हमें लगा कि दोनों की लड़ाई खत्म हो गई। वो दोनों साथ आ गए। वो सलमान और कटरीना के साथ बहुत प्यारा पल था।”
रिपोर्ट्स की मानें तो मैंने प्यार क्यों किया? (2005) के दौरान कटरीना कैफ और सलमान खान एक दूसरे के करीब आए। उस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कटरीना अपनी जगह बना रही थीं, वहीं सलमान खान एक सुपरस्टार थे। हालांकि, बाद में सलमान खान और कटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया। साल 2021 में कटरीना कैफ ने विकी कौशल संग शादी रचाई। वहीं, सलमान खान अब भी सिंगल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन