Ronit Roy calls out fraudsters And alert Fans On Social Media After Using HIs Name For Take Money With Girls 'मेरे नाम पर लड़कियों से संग हो रहा…', रोनित रॉय ने फ्रॉड कर रहे आदमी का नंबर शेयर कर फैंस को दी चेतावनी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'मेरे नाम पर लड़कियों से संग हो रहा…', रोनित रॉय ने फ्रॉड कर रहे आदमी का नंबर शेयर कर फैंस को दी चेतावनी

 एक शख्स रोनित रॉय के नाम पर लड़कियों से ठगी कर रहा था। वहीं, इस अनजान शख्स का भांडा खुद रोनित रॉय ने फोड़ और अपने फैंस को अलर्ट करने के लिए उस आदमी का नंबर भी वायरल कर दिया। एक्टर ने दोषियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ किया कि कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Fri, 22 May 2026 06:09 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'मेरे नाम पर लड़कियों से संग हो रहा…', रोनित रॉय ने फ्रॉड कर रहे आदमी का नंबर शेयर कर फैंस को दी चेतावनी

इन दिनों AI का यूज करके कई स्टार्स के नाम पर कई सारे फ्रॉड किए जा हरे हैं। कुछ ऐसा ही एक्टर रोनित रॉय के साथ भी हुआ है। एक शख्स उनके नाम पर लड़कियों से ठगी कर रहा था। वहीं, इस अनजान शख्स का भांडा खुद रोनित रॉय ने फोड़ और अपने फैंस को अलर्ट करने के लिए उस आदमी का नंबर भी वायरल कर दिया। एक्टर ने दोषियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ किया कि कानूनी कार्रवाई चल रही है।

रोनित ने चेतावनी दी

गुरुवार को, रोनित ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट करके अपने फैंस और शुभचिंतकों को बताया कि कोई उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों, खासकर लड़कियों से संपर्क कर रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है। यही नहीं रोनित ने उस आरोपी का फोन नंबर जो वो रोनित के नाम पर यूज कर रहा था उसे शेयर करने के साथ ही उसका ईमेल ID भी रिवील कर दिया और कड़ी चेतावनी दी कि स्कैमर को जल्द ही अपने कामों का नतीजा भुगतना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है...' सैफ से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना

हर कोई इस अपराधी से सतर्क रहे

रोनित ने कैप्शन में लिखा, 'वॉर्निंग...यह बात मेरे नोटिस में आई है कि कोई आदमी मेरे नाम का इस्तेमाल करके लोगों से बात कर रहा है और उनसे पैसे मांग रहा है, खास तौर पर लड़कियों से। यह आदमी मेरे नाम पर बुकिंग लेने की कोशिश में है। हर कोई इस अपराधी से सतर्क रहे, पुलिस तुम्हें पकड़ने आ रही है। सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को बेवकूफ बनाने और उनका फायदा उठाने वाले लोगों से बहुत सावधान रहें। अगर आपको ऐसे मामले मिलें तो हमेशा सेलेब्रिटी को बताना अच्छा रहता है। मैं या मेरे प्रतिनिधि कभी भी पैसे या ऐसे किसी भी फेवर के लिए उनसे संपर्क नहीं करेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

शेयर कर दिया स्कैमर का नंबर

अपने नोट में उन्होंने आगे लिखा, ' यह व्यक्ति मेरे नाम पर बुकिंग लेने की कोशिश कर रहा है। इसमें इस्तेमाल किया जा रहा नंबर एक Zangi नंबर है: 3318085685। इस्तेमाल की जा रही ईमेल ID है: ronitroybookings@hotmail.com। सभी लोग सावधान रहें। जहां तक उस धोखेबाज की बात है..... ‘पुलिस तुम्हें पकड़ने आ रही है’। कृपया ध्यान दें, मैं कभी भी सोशल नेटवर्क पर या किसी अन्य माध्यम से महिलाओं से संपर्क नहीं करूंगा। जाहिर है, मैं कभी भी किसी से पैसे नहीं मांगूंगा। अगर आप लोगों को ऐसा कोई व्यक्ति मिलता है, तो कृपया तुरंत मेरे संज्ञान में लाएं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 इंडियन फिल्में, जिन्होंने की सबसे ज्यादा कमाई, नंबर 1 पर है ये मूवी

फैंस ने कमेंट कर दिए रिएक्शन

रोनित के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तुरंत हर किसी का ध्यान खींचा। उनके इस पोस्ट पर कई फैंस ने एक्टर की पब्लिकली बोलने और ऑनलाइन स्कैम और नकली पहचान के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यह पागलपन है कि कुछ लोग पैसे बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।' एक और ने कहा, 'लोग जानते हैं कि आप एंगेजमेंट और सोशल नेटवर्क पर कभी पैसे नहीं मांगेंगे। इसलिए चिंता न करें, हम बेवकूफ नहीं बनेंगे। आप केडी पाठक बनें और इस मिस्ट्री को सॉल्व करें।' ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।