Netflix Release This week Dhurandhar Raw and Undekha To Ladies First The Boroughs See Full List Here Netflix Release: फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनNetflix Release: फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

Netflix Release: फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

हम आपके लिए कई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। बता दें कि आज शुक्रवार यानी 22 मई को 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं।

Priti KushwahaFri, 22 May 2026 02:37 PM
1/6

फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में अगर आप घर पर बैठकर बोर हो रहे हैं और खुद को एंटरटेन करना चाहते है तो हम आपके लिए कई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप अपनी फैमिली के साथ घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। बता दें कि आज शुक्रवार यानी 22 मई को 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...

2/6

धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन ओटीटी पर रिलीज हो रहा है। ये वर्जन अनकट है यानी दर्शक फिल्म के अनदेखे सीन्स को भी एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। 'धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा' को ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के अलावा जियो हॉट स्टार पर भी शुक्रवार, 22 मई से एंजॉय कर सकते हैं।

3/6

लेडीज फर्स्ट

'लेडीज फर्स्ट' का निर्देशन थिया शारॉक ने किया है। ये एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। इसकी कहानी एक घमंडी लेकिन अट्रैक्टिव लेडिज मैन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक बड़ा बिजनेसमैन एक सुबह सोकर उठता है तो देखता है कि पूरी दुनिया बदल चुकी है। ये फिल्म आपको यकीनन पसंद आएगी। 'लेडीज फर्स्ट' ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 मई से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है।

4/6

मेटिंग सीजन

'मेटिंग सीजन' एक एडल्ट एनिमेटेड कॉमेडी है। इसमें जंगल के जानवारों बीच मजेदार तरीके से रोमांस और खुद को जिंदा रखने की कैसे कोशिश करते हैं ये दिखाया गया। इस फिल्म को आप गलती से भी बच्चों के साथ न देखें। इसे आज यानी 22 मई, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज स्ट्रीम किया गया।

5/6

गैबी डॉल हाऊस

'गैबी डॉल हाऊस' 17 साल की गैबी (लैला लॉकहार्ट क्रैनर) और उसकी दादी गिगी (ग्लोरिया एस्टेफन) की सैन फ्रांसिस्को ट्रिप की कहानी पर बेस्ड है। जब उसका प्यारा डॉल हाउस गलती से खो जाता है और वेरा (क्रिस्टन विग) के हाथ लग जाता है। बस इसी जगह से उनकी लाइफ में एक अनएक्सपेक्टेड टर्न आ जाता है, जिसे देखकर आप भी शॉक्ड होंगे। इसे नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार, 22 मई से स्ट्रीम किया जा रहा है।

6/6

द बरोस

'द बरोस' एक हॉरर और इमोशनल ड्रामा मूवी है। इसमें दिखाया गया सैम नाम का एक बुजुर्ग आदमी रिटायर होने के बाद दुनिया के शोर शराबे से दूर एक शांत जगह रहने चला जाता है। लेकिन वेा जहां जाता है वहां उसे पता चलता है कि कोई भूतिया या रहस्यमयी ताकत छिपी हुई है। हॉरर मूवी के शौकीन है तो मिस मत करना। 'द बरोस' ये फिल्म कल यानी 21 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।