1/11हिंदी सिनेमा की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। इन फिल्मों ने कमाई के मामले में कई हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ा है। आज हम आपको ऐसी ही 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन सी फिल्म इस लिस्ट में ऊपर है और कौन सी बॉटम में...

बॉलीवुड एक्टर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर 'दंगल' नंबर 1 पर है। इस फिल्म ने भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी कमाई के मामले में धमाल मचाया है। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ की कमाई की।

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने इंडिया में ही नहीं, पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्म में रणवीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने 1,800 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

साल 2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' ने कमाई के मामले में खूब डंका बजाया। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने विदेशों में भी जमकर कमाई की। 'बाहुबली 2' ने लगभग 1,810 करोड़ की कमाई की है।

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' चौथे नंबर पर है। इसने लगभग 1,727 करोड़ की कमाई की है।

आदित्य धर स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने बंपर कमाई करते हुए टॉप 10 में पांचवें नंबर पर है। इसने लगभग 1,354 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन स्टारर फिल्म 'आरआरआर' छठे नंबर पर है। 'आरआरआर' ने लगभग 1,275 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

साउथ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' 7वें नंबर पर है। इसने लगभग 1,228 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। मूवी में यश के अलावा यश, संजय दत्त, रवीना टंडन अहम किरदार में थे।

लिस्ट में शाहरुख खान की 'जवान' भी शामिल है। 'जवान' 8वें नंबर पर है। इसने लगभग 1,163 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' टॉप 10 लिस्ट में नौवें नंबर पर है। 'पठान' लगभग 1,059 करोड़ की कमाई की है।

'कल्कि 2898' एडी साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मेन लीड रोल में थे। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक 1,054 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। लिस्ट में ये फिल्म 10वें नंबर पर है।
