Kareena Kapoor Khan ONe Confess That She Wanted To Date Congress Leader Rahul Gandhi In Simi Garewal Interview सैफ अली खान से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, कहा था- 'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है लेकिन...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सैफ अली खान से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, कहा था- 'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है लेकिन...'

करीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। करीना ने आज भले ही सैफ अली खान संग शादी की है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त था जब वो एक नेता पर अपना दिल हार बैठी थीं। यही नहीं, करीना उन्हें डेट करना चाहती थीं।

Fri, 22 May 2026 04:50 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
सैफ अली खान से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, कहा था- 'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है लेकिन...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कपूर खानदान की लाडली करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। करीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। करीना ने आज भले ही सैफ अली खान संग शादी की है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त था जब वो एक नेता पर अपना दिल हार बैठी थीं। यही नहीं, करीना उन्हें डेट करना चाहती थीं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

कांग्रेस लीडर पर दिल हार बैठी थीं करीना

करीना कपूर खान का नाम सैफ अली खान संग शादी से पहले कई स्टार्स संग जुड़ चुका है। लेकिन वो उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आईं थी, जब उन्होंने खुलासा किया था कि वो एक नेता को डेट करना चाहती थीं। बता दें कि ये नेता कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस लीडर राहुल गांधी हैं। हालांकि, राहुल का नाम लेने से करीना संकोच कर रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्राइडे को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

सिमी ग्रेवाल के शो में लिया था राहुल का नाम

दरअसल, करीना कपूर ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो 'Rendezvous with Simi Garewal' में इस बात को कबूल किया था। यह 2000 के दशक की बात है, जब सिमी ग्रेवाल के शो में अन्य सेलेब्रिटीज की तरह करीना कपूर भी पहुंची थीं। शो के दौरान जब सिमी ने करीना कपूर से पूछा था कि अगर दुनिया में उन्हें कोई एक ऐसा शख्स चुनना हो, जिसे वे डेट करना चाहें तो वह कौन होगा? इस पर करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 इंडियन फिल्में, जिन्होंने की सबसे ज्यादा कमाई, नंबर 1 पर है ये मूवी

यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है

सिमी ग्रेवाल को जवाब देते हुए करीना ने कहा था, 'क्या मुझे कहना चाहिए? मैं नहीं जानती कि कहना चाहिए या नहीं? क्योंकि ये थोड़ा कंट्रोवर्शियल है। मैं राहुल गांधी को जानना चाहूंगी। मैं उनकी पिक्चर्स देखती हूं और मुझे लगता है कि उन्हें जानना रोचक होगा। मैं एक फिल्म फैमिली से हूं और वे पॉलिटिकल फैमिली से, तो हो सकता है कि बात करने के लिए कुछ दिलचस्प निकल आए।' करीना का ये वीडियो सोशल मीडियो पर आते ही खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर कमेंट्स आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट कर देगी हैरान, इसने छीनी सामंथा से नं-1 की कुर्सी

इस फिल्म के दौरान अपनी बात से मुकर गई थीं करीना

बता दें कि साल 2009 में फिल्म 'ओमकारा' के आने तक करीना ने इस बात से इनकार करना शुरू कर दिया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ किया, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उन्हें डेट करूंगी। मैं और वो बड़े परिवारों से आते हैं और शायद इसी वजह से मैंने ऐसा कहा था, लेकिन अब ये पुरानी बात हो चुकी है। मुझे खुशी होगी अगर वो किसी दिन हमारे प्रधानमंत्री बने लेकिन मैं कभी उन्हें डेट नहीं करना चाहूंगी।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।