रिद्धिमा बनती एक्ट्रेस तो खुदकुशी कर लेते ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने बताया, 'वो नहीं चाहते थे कि स्टारडम का डार्क साइड...'
रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी मां नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म 'दादी की शादी' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले उन्हें पहली बार नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में देखा गया था।

कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई नायाब सितारे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और ऋषि कपूर से लेकर इस परिवार के कई पीढ़ियों ने सालों तक इस इंडस्ट्री पर राज किया। करिश्मा कपूर इस खानदान की पहली बेटी थी जिन्होंने फिल्मों में काम किया। उनके बाद करीना कपूर ने इस इसे आगे बढ़ाया। वहीं, उनकी कजिन यानी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सालों तक खुद को शोबिज से दूर रखा। हालांकि, अब 45 साल की उम्र में रिद्धिमा ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिद्धिमा के पिता यानी एक्टर ऋषि कपूर कभी नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें।
मां की फिल्म से डेब्यू करेंगी रिद्धिमा
दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी अपनी मां नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म 'दादी की शादी' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले उन्हें पहली बार नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में देखा गया था। रिद्धिमा हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर ही रही थीं। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब फैंस उन्हें 'दादी की शादी' में एक्टिंग करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
अगर रिद्धिमा एक्ट्रेस बनने की बात करती तो आत्महत्या कर लेते ऋषि
ऋषि कपूर की आत्मकथा 'खुल्लम खुल्ला' में नीतू ने बताया था कि रिद्धिमा कपूर ने जान-बूझकर एक्ट्रेस ना बनने का निर्णय लिया था। नीतू ने बताया, 'रिद्धिमा इस सोच के साथ बड़ी हुई थी कि अगर उसने कभी अपने पिता से कहा होता कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती है, तो वह खुदकुशी कर लेते।' नीतू ने आगे कहा, 'वह बहुत टैलेंटेड और खूबसूरत लड़की है। वह एक शानदार मिमिक है और किसी भी एक्ट्रेस को टक्कर दे सकती थी। लेकिन बचपन से ही, वह जानती थी कि अगर उसने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया तो उसके पिता को कितना बुरा लगेगा। वह एक्ट्रेस के बारे में बुरा नहीं सोचते या उन्हें नहीं लगता कि लड़कियों को फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए, लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव रहे।'
उन्हें डर था कि उनकी बेटी कहीं फंस न जाए
इसके पीछे का कारण ये था कि ये जितना ग्लैमरस है, उतना ही चैलेंजिंग भी है। नीतू ने बताया था कि स्टारडम का डार्क साइड उनके पति को परेशान करता था और वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इसमें फंस जाए। उन्होंने कहा कि यह चिंता रिद्धिमा के बड़े होने तक उनके साथ रही, जब तक कि उसने भरत से शादी नहीं कर ली। उसके सेटल होने के बाद, ऋषि को राहत मिली और रिद्धिमा के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हो गया।
क्या करती हैं रिद्धिमा
बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली की एक मशहूर फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर। वह अपनी ज्वेलरी लाइन, R ज्वेलरी चलाती हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
दादी की शादी
बता दें कि 'दादी की शादी' एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है। आशीष आर मोहन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नीतू सिंह, कपिल शर्मा, आर सरथकुमार, सादिया खतीब और दूसरे कलाकार अहम रोल में हैं। सिर्फ रिद्धिमा ही नहीं, इस फिल्म से नीतू और ऋषि की पोती समायरा साहनी भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह एक कैमियो रोल में दिखेंगी। 'दादी की शादी' इस शुक्रवार (8 मई, 2026) को थिएटर में रिलीज होने वाली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन