Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 17 vasudha On Top Know Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Anupamaa Naagin 7 no In TV TRP Week 17: 'अनुपमा' के बाद तुलसी को लगा झटका, नंबर 1 बना ये शो, बदल गई पूरी टीआरपी लिस्ट
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV TRP Week 17: 'अनुपमा' के बाद तुलसी को लगा झटका, नंबर 1 बना ये शो, बदल गई पूरी टीआरपी लिस्ट

TV TRP Week 17: 'अनुपमा' के बाद तुलसी को लगा झटका, नंबर 1 बना ये शो, बदल गई पूरी टीआरपी लिस्ट

इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को तगड़ा झटका लगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

Priti KushwahaThu, 7 May 2026 02:04 PM
1/11

'अनुपमा' के बाद तुलसी को लगा झटका, नंबर 1 बना ये शो

TV TRP Week 17, 2026: टीवी लवर्स शोज के साथ टीआरपी लिस्ट का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका फेवरेट शो टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 17वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को तगड़ा झटका लगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का झटका दे दिया है। ये शो गांव की एक चुलबुली और साधारण लड़की की एक लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये सीरियल लिस्ट में नंबर 1 पर है और ये इस सप्ताह 1.8 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है।

3/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर से खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ये सीरियल 1.7 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर है।

4/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.6 रेटिंग हासिल की है।

5/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग हासिल हुई है। ये शो चौथे नंबर पर है।

6/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक ये शो पांचवें नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 13 में 'अनुपमा' को 1.5 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

7/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 6वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.5 रेटिंग हासिल की है।

8/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.4 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को 7वें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

9/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का  स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.4 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर है।

10/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में नवें पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' इस सप्ताह 1.4 टीआरपी के साथ 9वें नंबर पर है।

11/11

लाफ्टर शेफ 2

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस वीक ये शो 10वें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.4 रेटिंग हासिल हुई है।