Munmun Dutta Claims A Few Indians Ruining Tourist Destinations Share Shocking Videos मुनमुन दत्ता का दावा, कुछ भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कर रहे 'बर्बाद', शेयर किए शॉकिंग वीडियो क्लिप, Tv Hindi News - Hindustan
More

मुनमुन दत्ता का दावा, कुछ भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कर रहे 'बर्बाद', शेयर किए शॉकिंग वीडियो क्लिप

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वायरल वीडियोज के क्लिप शेयर किए हैं। इन वीडियो पर मुनमुन ने बहुत निराशा और गुस्सा जाहिर किया, जिसमें कुछ भारतीय ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आपको भी शर्म आ जाएगी।

Tue, 10 March 2026 07:45 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
मुनमुन दत्ता का दावा, कुछ भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कर रहे 'बर्बाद', शेयर किए शॉकिंग वीडियो क्लिप

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी हानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। ऐसे में जब बात शो की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस की हो तो बबीता जी का नाम कोई कैसे भूल सकता है, जिन पर हमारे प्यारे जेठालाल फिदा हैं। शो में हमेशा ही हंसने और मुस्कुराने वाली बबीता जी को पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन पर कुछ भारतीय टूरिस्ट के गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव पर बेहद गुस्सा आया है। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ?

मुनमुन को आया लोगों की इन हरकतों पर गुस्सा

दरअसल, मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वायरल वीडियोज के क्लिप शेयर किए हैं। इन वीडियो पर मुनमुन ने बहुत निराशा और गुस्सा जाहिर किया, जिसमें कुछ भारतीय ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आपको भी शर्म आ जाएगी। यही नहीं कुछ तेा कथित तौर पर नेचुरल जगहों, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचते नजर आ रहे हैं। ये सभी पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट पर शर्मनाक बर्ताव किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुराग डोभाल पर भड़के 'द 50' का ये कंटेस्टेंट, कहा- 'यूट्यूब पर लाइव करते...'
मुनमुन दत्ता

कोई बिकिनी में तो कोई झील में कार चला रहा

खूबसूरत पैंगोंग झील के अंदर कार चलाने से लेकर पुरुषों का शर्ट उतारकर बर्फ पर आधे नंगे होकर नाचने तक। ये सब देखकर मुनमुन को इन सब पर काफी गुस्सा आ रहा है।

नेचर और एनिमल लवर है मुनमुन

बता दें कि मुनमुन दत्ता हेल्दी एनवायरनमेंट की पूरी सपोर्टर हैं और जानवरों से भी बहुत प्यार करती हैं। हाल ही में, मुनमुन ने अपने मॉर्निंग रूटीन की एक प्यारी सी झलक शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने नए रेस्क्यू किए गए बिल्ली के बच्चे को फैंस से मिलवाया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर, एक्ट्रेस ने एक क्लिप पोस्ट की थी जिसमें छोटा बिल्ली का बच्चा उनकी गोद में बैठा हुआ था और वह अपना मेकअप रूटीन शुरू कर रही थीं। क्यूरियस छोटी बिल्ली इधर-उधर देखती रही और हर हरकत पर ध्यान देती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृतिका कामरा के होने वाले पति है फेमस क्रिकेट होस्ट, दिखने में हैं बेहद हैंडसम

बिल्ली पर लुटया प्यार

वीडियो में, एक्ट्रेस को बिल्ली के बच्चे से बात करते हुए सुना गया, और वह कह रही थीं, 'हां बेटा, क्या तुम जानना चाहते हो कि बच्चा… चलो अपना मेकअप शुरू करते हैं… यह हमारा नया रेस्क्यू है…. अपने खाने अभी… तुम मेकअप करोगे… जिज्ञासु बिल्ली…।' बता दें कि मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपना डेली रूटीन शेयर करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस पूर्व क्रिकेटर के घर से हर 15 दिनों में आता है मलाइका अरोड़ा के लिए खाना?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।