Meet Kritika Kamra Would Be Husband Gaurav Kapur Who Worked As VJ Now A Cricket Host Know Marriage Details कृतिका कामरा के होने वाले पति है फेमस क्रिकेट होस्ट, दिखने में हैं बेहद हैंडसम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकृतिका कामरा के होने वाले पति है फेमस क्रिकेट होस्ट, दिखने में हैं बेहद हैंडसम

कृतिका कामरा के होने वाले पति है फेमस क्रिकेट होस्ट, दिखने में हैं बेहद हैंडसम

गौरव और कृतिका की शादी की बात करें तो दोनों के शादी के फंक्शन 11 मार्च और 12 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले हैं। ये दोनों ग्रैंड या लैविश सेरेमनी के बजाय, प्राइवेट और सादगी से शादी करेंगे।

Priti KushwahaTue, 10 March 2026 06:41 PM
1/8

कृतिका कामरा के होने वाले पति है फेमस क्रिकेट होस्ट

'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  कृतिका के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

2/8

पिछले साल किया था रिश्ते को ऑफिशियल

कृतिका, गौरव कपूर संग शादी कर रही हैं। दोनों ने बीते साल दिसंबर में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।

3/8

कौन हैं गौरव कपूर?

ऐसे में अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर गौरव कपूर कौन हैं और क्या करते हैं? तो चलिए जानते हैं कृतिका के होने वाले पति गौरव के बारे में।

4/8

मशहूर पर्सनैलिटी हैं गौरव

बता दें कि गौरव कपूर ग्लैमर की दुनिया में एक मशहूर पर्सनैलिटी हैं। वह दिल्ली के रहने वाले हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काम करते हैं। गौरव ने FM रेडियो में काम करते हुए अपना करियर शुरू किया और बाद में चैनल V में VJ बन गए।

5/8

एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

उन्हें हॉरर फिल्म शशश, डरना मना है और शोले की रीमेक, राम गोपाल वर्मा की आग में भी देखा गया था।

6/8

क्रिकेट होस्ट

गौरव प्री-मैच IPL कवरेज, T20 कवरेज और क्रिकबज लाइव के लिए क्रिकेट होस्ट के तौर पर अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्होंने 2017 में अपना YouTube पॉडकास्ट, ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस, लॉन्च किया और इससे उन्हें काफी फेम मिला।  

7/8

इस दिन करेंगे शादी

अब गौरव और कृतिका की शादी की बात करें तो दोनों के शादी के फंक्शन 11 मार्च और 12 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले हैं। ये दोनों ग्रैंड या लैविश सेरेमनी के बजाय, प्राइवेट और सादगी से शादी करेंगे। इस शादी में खास दोस्तों और करीबियों ही शामिल होंगे।

8/8

'आफ्टर पार्टी' कार्ड वायरल

ये शादी मुंबई में होगी। वहीं उनकी शादी का 'आफ्टर पार्टी' इनविटेशन कार्ड सामने आ चुका है, जिसमें लिखा है कि 12 मार्च को 7:30 बजे शाम एक आरामदायक, बिना हड़बड़ी वाली आफ्टर-पार्टी की प्लानिंग की गई है।