48 सालों से रशिया में बैन था धुरंधर 2 का ये गाना, तंत्रिका बाबा रास्पुतिन की कहानी आज भी करती है हैरान
धुरंधर 2 में एक ऐसा गाना है जो रशिया के तांत्रिक बाबा पर बेस्ड है। इस गाने को रशिया में बैन था। लेकिन आदित्य धर ने 48 साल पुराने इस गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल किया है। रशिया की एक पुरानी कहानी इस गाने में छुपी है।

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के गानों की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। पुराने गानों को नई धुनों के साथ पिरो कर उन्होंने एक नए तरह का म्यूजिक ऑडियंस को दे दिया है। उनके गाने बार-बार लूप पर सुने जा रहे हैं। 80 उअर 90 के दशक के कई गाने फिल्म का हिस्सा है। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था इन गानों को इस तरह से, एक अलग ही सिचुएशन पर फिल्म में दिखाया जाएगा। इन गानों के बीच एक रशियन गाना भी है जो पिछले 48 सालों से उ देश में बैन था। इस गाने के पीछे की कहानी आपको हिलाकर रख देगी।
धुरंधर 2 में दिखाया ये गाना रशिया में था बैन
जिसने भी धुरंधर 2 देखी है तो अंत का वो सीन याद हो होगा जब रणवीर सिंह का किरदार पाकिस्तान की कैद में होता है। पाकिस्तानी चीफ को पता चल चुका होता है कि हमजा एक भारतीय एजेंट है। उसे बंधकर टॉर्चर किया जा रहा होता है। इस सीन में एक्टर राज जुत्शी पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद हसन के किरदार में स्क्रीन पर नजर आते हैं। शमशाद, हमजा की इस हालत पर हंस रहे होते हैं। यहां हम पूरा सीन बताकर स्पॉइलर नहीं देना चाहते। आगे शमशाद हसन के फोन में एक वीडियो पहुंचता है। इस वीडियो में शमशाद को राशिया के लोगों के साथ एन्जॉय करते देखा जाता है है और बैकग्राउंड में जो गाना बजता है ‘रा-रा- रास्पुतिन, लवर ऑफ रशियन क्वीन'। ये गाना रशिया में बैन था।
इसके पीछे की कहानी कर देगी हैरान
इस गाने को बैन करने की कहानी आपको हैरान कर देगी। पहले तो ये समझिए की आखिर ये रास्पुतिन था कौन? तो ग्रिगोरी रास्पुतिन एक रुसी किसान था जिसे वहां का तांत्रिक बाबा भी कहा जाता था। कहा जाता है कि 1905 के दौरान उस समय के रुसी किंग का बेटा बहुत बीमार हो गया था। उसे कोई लाइलाज बीमारी हो गई थी। फिर क्वीन ने रास्पुतिन को बुलाया। रास्पुतिन ने उसका ईलाज किया जिससे उसकी हालत में सुधार देखने को मिला। इस घटना के बाद रास्पुतिन रुसी शाही परिवार के करीबी बन गए। किंग और क्वीन को रास्पुतिन पर सबसे ज्यादा भरोसा हो गया था।
धुरंधर 2 में 48 साल बाद सुनाया गया ये गाना
रास्पुतिन ने धीरे धीरे उसने रशिया के सिस्टम पर कब्जा कर लिया था। उसे लोग क्वीन का लवर तक बोलने लगे थे। ये शब्द गाने में भी इस्तेमाल किए गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि रशिया के लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा था कि कोई बाहर का आदमी उनपर राज कर रहा है। इसलिए उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो मरा नहीं। इसी स्थिति पर एक बैंड ने 1978 में वो गाना बनाया। लेकिन रशियन में उस गाने को बैन कर दिया। अब आदित्य धर ने इसी गाने को अपनी फिल्म धुरंधर 2 में दिखाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन