ranveer singh routine on the set of Dhurandhar 2 shared by Prosthetic Artist Karandeep Singh रणवीर सिंह वर्कआउट करने के बाद सुनते थे ओम का जाप, करणदीप ने शेयर किया उनका पूरा रूटीन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह वर्कआउट करने के बाद सुनते थे ओम का जाप, करणदीप ने शेयर किया उनका पूरा रूटीन

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ धूम मचा रही है। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसी बीच ये रिवील किया गया है कि रणवीर सेट पर खुद को शांत कैसे रखते थे।

Thu, 16 April 2026 12:03 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह वर्कआउट करने के बाद सुनते थे ओम का जाप, करणदीप ने शेयर किया उनका पूरा रूटीन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 10 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब भी डटी हुई है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,099.72 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,733.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी बीच, ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह का लुक बदलने वाले प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने बताया कि रणवीर का सेट पर क्या रूटीन हुआ करता था।

मेकअप कराते वक्त मेडिटेशन करते थे रणवीर

​करणदीप ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में बताया, 'रणवीर बहुत शांत और फोकस्ड एक्टर हैं। वह शिव जी के बहुत बड़े भक्त हैं इसलिए वह अपने दिन की शुरुआत ओम के जाप से करते थे। वर्कआउट के बाद जब वो आते थे तब ओम का जाप चला देते थे। उन्होंने कभी भी मेकअप के समय नखरे नहीं दिखाए। जब उन्हें लगता था कि मेकअप में लंबा समय लगने वाला है तो वह उस दौरान मेडिटेशन करने की कोशिश करते थे और हमारा काम हम पर छोड़ देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जानें भूत बंगला की एडवांस बुकिंग, धुरंधर-2 की डे 28 और डकैत की 6वें दिन की कमाई

करणदीप का रणवीर के लिए पोस्ट

‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद करणदीप ने रणवीर के साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था, ‘मुझे अभी भी याद है आप सेट पर सबसे कहते थे, अपने काम पर फोकस करो…क्योंकि ये मजाक नहीं चल रहा है। और आज आपको डेडिकेशन पूरी दुनिया को दिख रहा है। मैंने आपसे बहुत कुछ सिखा है। आपने मेकअप के बाद हमसे कहा था, तुम लोगों को नहीं पता हमने क्या क्रिएट किया है। अब पूरी दुनिया जान चुकी है कि हमने क्या क्रिएट किया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से कहा, ‘तुम्हें रहमान डकैत होना चाहिए था’

कैसी है ‘धुरंधर 2’?

लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 रेटिंग दी है। ‘धुरंधर 2’ का पहला हाफ बहुत लंबा है। वहीं सारे ट्विस्ट दूसरे हाफ में आए हैं। ‘धुरंधर’ की कहानी जितनी अच्छे तरीके से लिखी गई थी उतनी अच्छी ‘धुरंधर 2’ की कहानी नहीं बुनी गई है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी ‘धुरंधर 2’ का खराब था। गाने अच्छे चुने थे, लेकिन कहीं-कहीं उनका इस्तेमाल गलत जगह किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अच्छे लोगों के लिए नहीं बिग बॉस', इस वजह से शो से निकाली गई थीं ‘धुरंधर’ सिंगर

‘धुरंधर 2’ के आगे ‘पुष्पा 2’ बनी चुनौती

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के आगे अब बस ‘पुष्पा 2’ है। ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1099.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ‘पुष्पा 2’ को मात देने के लिए अभी इसे 134.37 करोड़ रुपये कमाने होंगे। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो वहां ‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ को मात देने के लिए 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।