Dhurandhar Singer Afsana Khan says bigg boss ache logon ke liye nhi hai was thrown out of salman khan show for violence ‘धुरंधर’ सिंगर बोलीं- अच्छे लोगों के लिए नहीं है बिग बॉस; सलमान के शो से इस वजह से कर दी गईं थीं बाहर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर’ सिंगर बोलीं- अच्छे लोगों के लिए नहीं है बिग बॉस; सलमान के शो से इस वजह से कर दी गईं थीं बाहर

धुरंधर 1 और 2 में दो गानों को अपनी आवाजा देने वाली अफसाना खान बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था। अब उन्होंने कहा है कि बिग बॉस अच्छे लोगों के लिए नहीं है। 

Wed, 15 April 2026 12:57 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर’ सिंगर बोलीं- अच्छे लोगों के लिए नहीं है बिग बॉस; सलमान के शो से इस वजह से कर दी गईं थीं बाहर

धुरंधर 1 और 2 बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी हैं। इस फिल्म की कहानी और एक्टर्स की एक्टिंग के साथ साथ गानों को भी खूब पसंद किया गया। धुरंधर के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। फिल्म (धुरंधर 1 और 2) के तमाम गानों में दो गानों में सिंगर अफसाना खान की भी आवाज थी। अफसाना खान बिग बॉस 15 का भी हिस्सा थीं। उन्हें शो से हिंसा की वजह से घर से बाहर कर दिया गया था। अब अफसाना खान से पूछा गया कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिले तो क्या वो बिग बॉस में जाएंगी? इसपर अफसाना खान ने साफ मना किया और कहा कि बिग बॉस अच्छे लोगों के लिए नहीं है।

क्या बिग बॉस में जाएंगी अफसाना खान?

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में अफसाना खान से पूछा गया कि क्या वो फिर से बिग बॉस में जाने की दिलचस्पी रखती हैं? इसपर अफसाना खान ने कहा, “नहीं, नहीं। मैं रियलिटी शो नहीं करूंगी। किसी गाने को प्रमोट करने के लिए मैं मेहमान के तौर पर वहां जा सकती हूं, इसके अलावा अगर मुझे बिग बॉस करने को कहा जाए, बाप रे बाप। वो हमारे लिए नहीं बना है। जो अच्छे लोग हैं उनके लिए नहीं बना वो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' में गालियों पर बोले प्रेम चोपड़ा, फिल्म में यह बदलाव करने की सलाह!

अफसाना खान का बिग बॉस में हुआ था इमोशनल ब्रेकडाउन

दरअसल, जब अफसाना खान बिग बॉस में आई थीं तो उनकी शमिता शेट्टी और राजीव अदातिया से एक भयंकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से निकालने का फैसला लिया था। बिग बॉस के इस फैसले पर अफसाना खान काफी भड़क गई थीं। उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया था। वो घर से बाहर निकलने के लिए नहीं मान रही थीं। इसके बाद बिग बॉस ने उनके मंगेतर (अब पति) से उनकी बात कराई थी। अपने मंगेतर से बात करने के बाद ही अफसाना घर से बाहर आई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BB 15: अफसाना खान ने ‘बिग बॉस’ के आदेश के बाद भी छोड़ने से किया इंकार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसाना खान ने बताया, राजीव से क्यों कहा था- शर्ट खोलकर दिखा दूंगी

धुरंधर 1 और 2 में गाए हैं कौन से गाने

अगर बात फिल्म की करें तो धुरंधर पार्ट 1 में अफसाना ने नाल नचना गाने में अपनी आवाज दी थी। वहीं, धुरंधर 2 में रंग दे लाल गाने में अफसाना ने अपनी आवाज दी है। अफसाना खान को उनके गाने ‘यार मेरा तितलियां वर्गा’ से पहचान मिली थी। उनका ये गाना काफी ट्रेंड हुआ था। इस गाने के फेमस होने के बाद ही अफसाना खान बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। बॉलीवुड में अफसाना के सिंगिंग करियर की बात करें तो उन्हें साल 2023 में आई शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुक्खी के साथ शुरुआत की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।