Shatrughan Sinha told Gulshan Grover tumhe banana tha rehman dakait dhurandhar akshaye khanna role धुरंधर देख शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से कहा, 'तुम्हें रहमान डकैत होना चाहिए था', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर देख शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से कहा, 'तुम्हें रहमान डकैत होना चाहिए था'

बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर ने बताया कि रणवीर सिंह की धुरंधर देखने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा था कि रहमान डकैत का रोल उन्हें करना चाहिए था। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वो भी इस बात से सहमति रखते हैं। 

Thu, 16 April 2026 09:20 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर देख शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से कहा, 'तुम्हें रहमान डकैत होना चाहिए था'

बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से फेमस गुलशन ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज मटका किंग के प्रमोशन में व्यस्त हैं। मटका किंग में विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। गुलशन ग्रोवर भी सीरीज का हिस्सा हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के लिए दिए एक इंटरव्यू में गुलशन ग्रोवर ने बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के किरदार रहमान डकैत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें कहा कि रहमान डकैत का किरदार उन्हें प्ले करना चाहिए था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन ग्रोवर से क्या कहा था?

इंडिया टुडे से खास बातचीत में गुलशन ग्रोवर ने कहा कि कुछ दिनों पहले वो लंच पर इंडस्ट्री के कुछ और दिग्गजों से मिले थे। जहां शत्रुघ्न सिन्हा भी थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें कहा कि रहमान डकैत का किरदार उन्हें करना चाहिए था। गुलशन ग्रोवर ने कहा, “दो दिन पहले शुत्रुघ्न सिन्हा वहां थे राकेश रोशन, शशि रंजन, हम सब रात का खाना खा रहे थे। मैं थोड़ा देर से पहुंचा, तो उन्होंने (शत्रुघ्न सिन्हा) कहा- मैंने धुरंधर देखी। गुलशन ग्रोवर, वह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें तुम्हें होना चाहिए था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम थ्रिलर है ‘मटका किंग’, लोग बोले- बड़े समय बाद किसी का ट्रेलर देख मजा आया

शत्रुघ्न सिन्हा की बातों से सहमत गुलशन ग्रोवर

गुलशन ग्रोवर ने आगे बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने तो ये भी कहा कि कितना अच्छा होता अगर वो (गुलशन) रहमान डकैत का किरदार निभाते। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने जवाब में कहा कि वो भी इस बात से सहमति रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सानंद वर्मा को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला…

बदलाव के बारे में क्या बोले गुलशन ग्रोवर

इस बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने इस बारे में भी बात की कि कैसे क्राइम स्टोरीटेलिंग में बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव हर जगह हो रहे हैं। चाहे आपका घर हो, बाहर हो, आपकी काम की जगह हो, हर जगह बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में सिनेमा में भी बदलाव तय हैं। चाहे वह कहानी कहने का तरीका हो, डायरेक्शन हो, एक्टिंग हो, हर चीज में बदलाव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुस्से से लाल गुलशन ग्रोवर एक्टर अनिल कपूर को पीटना चाहते थे

गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा कि मेरी समझ है कि जो लोग बदलाव के साथ नहीं चलते, भले ही उन्होंने बहुत मॉर्डन कपड़े पहने हों, लेकिन उनकी सोच अभी भी पुरानी होती है।

कब रिलीज हो रही है मटका किंग?

गुलशन ग्रोवर की अपकमिंग सीरीज मटका किंग की बात करें तो ये सीरीज 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में गुलशन ग्रोवर और विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा और साई ताम्हणकर जैसे कलाकार नजर आएंगे। मटका किंग एक क्राइम सीरीज है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।