Dhurandhar 2 Day 28 Box Office Collection Bhooth Bangla Advance Booking Dacoit Day 6 Box Office Collection ‘धुरंधर 2’ का डे28 का कलेक्शन, ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग, 'डकैत' की 6वें दिन की कमाई, जानें सबकुछ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर 2’ का डे28 का कलेक्शन, ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग, 'डकैत' की 6वें दिन की कमाई, जानें सबकुछ

Box Office Report: आइए आपको रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के डे 28 के कलेक्शन, मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की छठवें दिन की कमाई और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट देते हैं।

Thu, 16 April 2026 06:19 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर 2’ का डे28 का कलेक्शन, ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग, 'डकैत' की 6वें दिन की कमाई, जानें सबकुछ

Dhurandhar 2, Dacoit and Bhooth Bangla Box Office Report: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लोगों का मनाेरंजन कर रही हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 29 दिन (डे 0 से लेकर डे 28 तक) हो गए हैं, लेकिन फिल्म ने अब भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने छठवें दिन ठीक ठाक कमाई की है। वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

‘धुंरधर 2’ डे28 बॉक्स ऑफिस

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब बाॅक्स ऑफिस पर 1100 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने डे 28 पर 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1099.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 29 दिनों (डे 0 से डे 28 तक) में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,733.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 ने 28 दिनों में तोड़े 10 रिकॉर्ड्स, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दिखाया कमाल

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

‘डकैत’ की छठवें दिन की कमाई

‘डकैत’ के बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी का असर पड़ा है। यही कारण है कि ‘डकैत’ ने अपने छठवें दिन 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है और ‘धुरंधर 2’ ने डे 28 पर 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘डकैत’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.05 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 43.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनुष संग शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर बोलीं- लड़का कहां है?

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। ‘भूत बंगला’ में अक्षय के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, तबू, राजपाल यादव और दिवंगत एक्टर असरानी नजर आएंगे। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह 5 बजे तक इस फिल्म की 34325 टिकट्स बिकी हैं। वहीं इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 91.5 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा रेटिंग वालीं 5 फिल्में, क्या आपने सारी देखी हैं?

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

टेबल से समझिए

फिल्मडेभारतीय बॉक्स ऑफिसवर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
धुरंधर 2डे 28 - 4.05 करोड़ रुपये1099.72 करोड़ रुपये1,733.20 करोड़ रुपये
डकैतडे 6 - 1.55 करोड़ रुपये27.05 करोड़ रुपये43.89 करोड़ रुपये
भूत बंगलाडे 191.5 लाख34325 टिकट्स बिकीं
,

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।