Ranveer Singh Quits Pralay Amid Dhurandhar 2 Success Know Why रणवीर सिंह के प्रलय फिल्म छोड़ने की खबर निकली गलत, जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे एक्टर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह के प्रलय फिल्म छोड़ने की खबर निकली गलत, जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे एक्टर

रणवीर सिंह को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह प्रलय फिल्म का अब हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अब पता चला है कि यह खबर गलत है। एक्टर अब इस जॉम्बी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Wed, 29 April 2026 08:22 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह के प्रलय फिल्म छोड़ने की खबर निकली गलत, जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे एक्टर

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। धुरंधर 2 के बाद वह डॉन 3 को लेकर काफी चर्चा में आए थे। वहीं बुधवार को फिर खबर आई कि रणवीर फिल्म से बाहर हो गए हैं। लेकिन बता दें कि यह खबर गलत है। एक्टर अब भी इस जॉम्बी थ्रिलर फिल्म का हिस्सा हैं।

क्या है पूरा मामला

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि ‘प्रलय’ पूरी तरह ट्रैक पर है और इसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने वाली है। रणवीर और डायरेक्टर जय मेहता लगातार चर्चा में हैं और स्क्रिप्ट को पूरी तरह फाइनल कर लिया गया है।

इतना ही नहीं फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसे इस लेवल का बनाया जा रहा है जो पहले कभी सिनेमा में दर्शकों ने एक्सपीरियंस नहीं किया होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रलय की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उनके चेहरे पर नेगेटिविटी है...रणवीर सिंह को शक्तिमान ना बनाने पर बोले मुकेश

प्रलय में जबरदस्त होगा वीएफएक्स

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि प्रलय में वीएफएक्स का काम किया जाएगा। इसमें कुछ ऐसा दिखाया जाएगा जो इससे पहले किसी भारतीय जॉम्बी फिल्म में नहीं दिखा होगा। इसका कॉन्सेप्ट काफी अलग है। इतना ही नहीं फिल्म को 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाने का प्लान है। हंसल मेहता के बेटे जय मेहता ने फिल्म को डायरेक्ट करना था। यह उनका थिएटर डेब्यू होने वाला था। जय ने इससे पहले स्कैन 1992 द हर्षद मेहता स्टोरी को को डायरेक्ट किया था और उससे पहले लूटेरा को।

आदित्य धर के साथ करेंगे काम

वैसे इस फिल्म के अलावा हाल ही में खबर आई कि आदित्य धर ने रणवीर के सामने पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए अप्रोच किया है। धुरंधर 2 के बाद अब दोनों इस फिल्म में भी कमाल दिखाने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी की उल्टी, कभी निकला खून, जब किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी हद पार

डॉन 3 को लेकर रणवीर का विवाद

बता दें कि रणवीर डॉन 3 को लेकर भी विवाद में हैं। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही डॉन 3 में पहले रणवीर सिंह लीड रोल में थे। हालांकि फिर स्क्रिप्ट्स डिसअग्रीमेंट्स को लेकर कुछ विवाद हुए और एक्टर ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद खबर आई कि कंपनी एक्सेल ने एक्टर से 40 करोड़ की मांग की है बतौर कम्पनजेशन। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि कौनसा एक्टर डॉन बनेगा।

फरहान ने क्या कहा था

हाल ही में फरहान ने इस मामले पर हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए कहा था, मैंने जो चीज सीखी है वो ये कि कुछ अनएक्सपेक्टेड, एक्सपेक्ट करना। किसी भी चीज को हमें फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए जब तक कि फिल्म बन नहीं जाती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर को क्यों शक्तिमान बनते हुए नहीं देखना चाहते मुकेश, बोले- मैं करोड़ों…

वैसे फरहान ने जी ले जरा को लेकर भी बात की क्योंकि इस फिल्म को भी वह डायरेक्ट कर रहे थे जिसमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ लीड रोल में होने वाली थीं। लेकिन कुछ दिनों पहले खबर आई कि इस कास्ट के साथ वह काम नहीं करेंगे तो जब फरहान से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अभी सोच समझकर फैसला लेने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।