रणवीर सिंह को क्यों शक्तिमान बनते हुए नहीं देखना चाहते मुकेश खन्ना, बोले- मैं करोड़ों रुपये खो रहा हूं
मुकेश खन्ना का कहना है कि वह नहीं चाहते कि रणवीर सिंह शक्तिमान का किरदार निभाएं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। मुकेश ने यह भी कहा कि उन्हें करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

मुकेश खन्ना अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं, कई बार उनके स्टेटमेंट्स को लेकर विवाद भी हो जाता। मुकेश खन्ना जो रणवीर सिंह और उनकी फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं, उन्होंने अब बताया कि क्यों वह रणवीर सिंह को शक्तिमान फिल्म में नहीं देखना चाहते हैं।
मुकेश ने बताया क्यों रणवीर नहीं बन सकते शक्तिमान
जूम से बात करते हुए मुकेश ने कहा, ‘रणवीर वैसे काफी शानदार एक्टर हैं, उनकी एनर्जी जबरदस्त है। वह धुरंधर कर सकते हैं, वह गली बॉय कर सकते हैं, वह खिलजी भी कर सकते हैं। लेकिन शक्तिमान के लिए आपको सिर्फ एक्टर नहीं चाहिए बल्कि एक चेहरा भी चाहिए। जैसे पृथ्वीराज चौहार को पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए जैसे अक्षय कुमार बिल्कुल नहीं लगे उस फिल्म में। जब मैं ऐतिहासिक किरदार निभाता था तो मुझे 1.5 घंटे लगते थे कॉस्ट्यूम बदले में। मैं 7 इंच का क्राउन पहनता था।’
मुकेश बोले उन्हें हो रहा करोड़ों का नुकसान
मुकेश ने आगे कहा कि उनके विरोध के कारण उन्हें पैसों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोनी पिक्चर इस प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। वह बोले, 'ये मेरा नुकसान है। मैं करोड़ों रुपये खो रहा हूं क्योंकि सोनी पिक्चर्स मुझे करोड़ों के पैसे देने के लिए तैयार हैं। मैंने कहा रुको मुझे ये कास्ट नहीं चाहिए। वे लोग अड़े हुए हैं और मैं भी अड़ा हुआ हूं।'
लोगों को स्टार चाहिए मुझे स्टार नहीं चाहिए
मुकेश ने फिर कहा, ‘उन्हें स्टार चाहिए, मुझे स्टार नहीं चाहिए। अगर मुझे अलाऊ कर दिया जाए तो मैं ऑडिशन रखूंगा पूरे देश में शक्तिमान के लिए। आपको पब्लिसिटी मिलेगी और एक ऐसा लड़का मिलेगा जो गुड लुकिंग हो, सिंपल और नेक। मेरे हिसाब से ऐसा कोई एक्टर नहीं है जिसकी ऐसी इमेज हो जो शक्तिमान बन सके।’
खैर देखते हैं कि फाइनली अब कौन शक्तिमान बनता है।
धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे रणवीर
वैसे रणवीर फिलहाल धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने भारत में 1,323.62 करोड़ की कमाई कर ली है। यह अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इससे पहले जो पहला पार्ट धुरंधर रिलीज हुआ था उस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,307.35 करोड़ की कमाई की थी। पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन