When Ranveer Singh Vomit During Khali Bali Song Of Padmavat Also Injured And Bleeding कभी की उल्टी तो कभी निकला खून, जब अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी सारी हदें पार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कभी की उल्टी तो कभी निकला खून, जब अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी सारी हदें पार

आज हम आपको रणवीर सिंह से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक शूट के दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उल्टी करके वह शूट कर रहे थे।

Wed, 29 April 2026 05:18 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
कभी की उल्टी तो कभी निकला खून, जब अपने किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी सारी हदें पार

एक्टर्स को फिल्मों में काम करते वक्त काफी स्ट्रगल करना पड़ता है, लेकिन कभी अपना दर्द और थकान अपने किरदार पर नहीं आने देते हैं। अब हम रणवीर सिंह के बारे में आपको बताते हैं जब एक्टर को उल्टियां होने लगी थी, खून तक आने लगा था, लेकिन इसके बावजूद वह काम करते रहे और वो फिल्म ब्लॉकबस्टर भी थी। जिस फिल्म की यहां बात हो रही है वो है पद्मावत जिसमें रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर थे। वहीं संजय लीला भंसाली ने फिल्म को डायरेक्ट किया था।

फिजिकली और इमोशनल थक गए थे रणवीर

रणवीर ने खुद अनुपमा चोपड़ा के शो में कहा था, ‘शूटिंग में देरी की वजह से एक के बाद एक मेरे पोर्शन आ गए थे। भारी कॉस्ट्यूम के साथ मेंटली, फिजिकली और इमोशनली थकान हो जाती थी। आपको 6-8 दिन शूट करना पड़ता और फिर ब्रेक लेते क्योंकि आपको रिकवर होना पड़ता है दूसरी चीज के लिए। लेकिन मेरे पास ऑप्शन नहीं था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की पठान को चटाई धूल, बनाया ये रिकॉर्ड

लगातार शूटिंग कर रहे थे

रणवीर ने आगे कहा था, 'हमारे पास टाइम नहीं था और मेरा पोर्शन शूट नहीं हुआ था। एक के बाद एक शूट हो रहे थे। मैंने 30 से ज्यादा दिन लगातार शूट किया था फिल्म पूरी करने के लिए और ऊपर से कॉस्ट्यूम ड्रामा भी।'

रणवीर ने बताया था कि खली बली गाने की शूटिंग काफी टायरिंग थी और उन्हें तब डांस करना था जब वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। वह बोले थे, ‘मुझे लगता है 37वां दिन का शूटिंग का और मेरा दिमाग, मेरा शरीर थक गया था। शूटिंग प्रोसेस काफी मुश्किल था। फाइनल बैटल जो था मेरे और शाहिद कपूर के बीच वो भी मुश्किल था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉन 3: कब और कैसे शुरू हुआ रणवीर और फरहान के बीच विवाद? पढ़ें पूरी टाइमलाइन

कई बार की उल्टी

रणवीर ने फिर बताया था कि कैसे उन्हें उल्टी हुई। वह बोले थे, 'मुझे मई में शूट करना था और ऊपर से 4 लेयर थीं लेदर दी। मेरा शरीर पिघल रहा था। उन्हें वॉर का माहौल दिखाना था तो इसलिए वहां टायर भी जलाने पड़ रहे थे। मैं कई बार उल्टी करता था, खून निकलता था तो ये सब काफी मुश्किल था।'

खुद को कमरे में कर दिया था बंद

इतना ही नहीं रणवीर ने खुद को अपने किरदार में ढालने के लिए 21 दिनों तक एक कमरे में बंद कर लिया था। वह खुद को इस किरदार में ढालने के लिए हर हद पार करने के लिए तैयार थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब सीन में दर्द दिखाने के लिए रणवीर सिंह ने खुद को कर दिया था जख्मी

रणवीर की फिल्में

बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने करियर में कई बार शानदार रोल किए हैं। लास्ट वह धुरंधर 2 में नजर आए जो ब्लॉकबस्टर रही है। इससे पहले धुरंधर भी हिट थी। अब रणवीर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह आदित्य धर के साथ दोबारा साथ काम कर सकते हैं। हालांकि इसका अभी कन्फर्मेशन नहीं हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।