Mukesh Khanna Explains Why He Opposes Ranveer Singh As Shaktimaan Says Negativity Hai Face Par उनके चेहरे पर नेगेटिविटी है...रणवीर सिंह को शक्तिमान ना बनाने पर बोले मुकेश खन्ना
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनउनके चेहरे पर नेगेटिविटी है...रणवीर सिंह को शक्तिमान ना बनाने पर बोले मुकेश खन्ना

उनके चेहरे पर नेगेटिविटी है...रणवीर सिंह को शक्तिमान ना बनाने पर बोले मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना 90 के दशक में शक्तिमान बनकर कई लोगों का दिल जीत चुके हैं। अब मुकेश ने बताया कि क्यों वह रणवीर सिंह को शक्तिमान ना बनते हुए देखना चाहते हैं।

Sushmeeta SemwalWed, 29 April 2026 06:30 PM
1/8

मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह

मुकेश खन्ना कई बार अपने स्टेटमेंट्स को लेकर विवाद में फंस जाते हैं। पिछले कुछ समय से तो वह बार-बार रणवीर सिंह के शक्तिमान फिल्म करने के लिए मना कर रहे हैं। अब मुकेश ने एक बार फिर रणवीर को लेकर ऐसा कमेंट किया है जो काफी चर्चा में है।

2/8

रणवीर की परफॉर्मेंस के खिलाफ नहीं

अब उनसे पूछा गया कि क्या वह धुरंधर देखने के बाद भी रणवीर को लेकर अपना माइंड नहीं बदल रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे मनाने में लगे हुए हैं सब कि धुरंधर चल गई, अब तो रणवीर सिंह बहुत बड़ा एक्टर बन गया। लेकिन मुझे शक्तिमान के लिए कोई बड़ा एक्टर नहीं चाहिए। मुझे शक्तिमान के लिए कोई बड़ा स्टार नहीं चाहिए। मुझे जो इमेज चाहिए वो रणवीर से मिलती नहीं हैं। यही वजह है कि मैं उनके खिलाफ हूं शक्तिमान के लिए। लेकिन उनकी परफॉर्मेंस के खिलाफ नहीं हूं।'

3/8

उनके चेहरे पर है नेगेटिविटी

मुकेश ने आगे कहा, 'मेरा ऑब्जेक्शन सिर्फ यही है कि उसकी आंखों में शक्तिमान दिखना चाहिए। वो खड़ा हो तो वो स्कीमिंग नहीं दिखना चाहिए। मैं रणवीर को फिल्म में किलविश(विलन) के लिए साइन कर सकता हूं ना कि शक्तिमान। नेगेटिविटी है उनके चेहरे पर, पॉजिटिविटी नहीं है उसके चेहरे पर।'

4/8

मुकेश बोले रुकावट के लिए खेद है

वहीं फिल्म को लेकर मुकेश ने कहा, 'आ रहा है, आना चाहिए, रुकावट के लिए खेद है। सबको पता है स्पीड ब्रेकर क्या है। सबको पता है मेरा ऑब्जेक्शन क्या है।'

5/8

शक्तिमान स्टार थे मुकेश

बता दें कि मुकेश खुद शक्तिमान शो कर चुके हैं। 90 के दशक में इस शो के जरिए वह स्टार बन गए थे।

6/8

रामायण पर भी बोले थे मुकेश

वैसे मुकेश ने कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर के रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने पर भी अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, टीजर से बात नहीं बनती। टीजर कभी-कभी मिसलीडिंग होता है। हमेशा हम बेस्ट फूट फॉर्वर्ड करते हैं। पूरी फिल्म बनेगी तब पता चलेगा।

7/8

रणबीर की एनिमल इमेज

मुकेश ने आगे कहा था, 'वह अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उनकी इमेज उनके पीछे है और वो है एनिमल। लेकिन मुझे लगता है अगर आपने राम को योद्धा रामा बताया तो लोग एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे। इसके ऊपर गड़बड़ हो सकती है।'

8/8

मुकेश ने उठाया था सवाल

उन्होंने यह भी कहा था कि छेड़-छाड़ करोगे तो फसोगे। उन्होंने दिखाया भगवान राम पेड़ पर चढ़ रहे हैं और धनुष बांड चला रहे हैं। ऐसा कृष्ण और अर्जुन कर सकते हैं, लेकिन राम नहीं।