ranveer singh first reaction on FWICE decision over don 3 despute with farhan akhtar बैन होने के बाद रणवीर सिंह की टीम की तरफ से आया पहला बयान, बोले-जानबूझकर चुप थे एक्टर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बैन होने के बाद रणवीर सिंह की टीम की तरफ से आया पहला बयान, बोले-जानबूझकर चुप थे एक्टर

रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है। अब इस मामले में एक्टर की टीम की तरफ से रिएक्शन सामने आया है। टीम की तरफ से कहा गया कि एक्टर ने इस मामले में जानबूझकर चुप्पी साधी हुई थी। वो डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों की इज्जत करते हैं।

Mon, 25 May 2026 09:42 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
बैन होने के बाद रणवीर सिंह की टीम की तरफ से आया पहला बयान, बोले-जानबूझकर चुप थे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया है। फरहान अख्तर के साथ चल रहे फिल्म डॉन 3 के विवाद को लेकर ये फैलसा Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने लिया है। अब इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह की टीम की तरफ से जवाब आया है। टीम की तरफ से कहा गया है कि रणवीर जानबूझकर इस मुद्दे पर चुप थे। वो ऐसे मामलों को पब्लिक में नहीं बल्कि आपसी में सुलझाना चाहते थे। वो इंडस्ट्री और डॉन प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं।

रणवीर की तरफ से आया ये बयान

इस मामले में रणवीर सिंह के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है- ‘रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े विवाद के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना ​​है कि प्रोफेशनल बातचीत और पर्सनल रिश्तों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए। समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आईं, लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिक में जवाब देना या अटकलों को हवा देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है।’ आगे कहा गया है कि डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों की वो इज्जत करते हैं और इसकी सफलता कामना करते हैं। ऐसे समय में धैर्य और शांति बनाते रखना ही उनका फैसला रहा है और आगे भी ऐसा ही करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह को किया बैन, डॉन 3 मामले में FWICE ने एक्टर के खिलाफ लिया एक्शन

फरहान अख्तर के साथ विवाद

पिछले कुछ समय से रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म डॉन 3 को लेकर विवाद चल रहा था। अप्रैल 2026 में फरहान अख्तर ने एक्टर के खिलाफ FWICE के पास एक शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के सय्ह रणवीर ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इनकी फिल्म प्री-प्रोडक्शन में थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के तीन हफ्ते पहले ही रणवीर सिंह ने ये फिल्म छोड़ दी जिससे उन्हें 45 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। फरहान की तरफ से रणवीर सिंह से इस नुकसान की भरपाई मांगी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत के बिस्तर पर मीना कुमारी ने मोहम्मद रफी से की थी इस गाने की फरमाइश

FWICE का फैसला

वहीं FWICE की तरफ से बताया गया कि जब फरहान अख्तर की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी उसके बाद रणवीर सिंह को हर 10 दिन में तीन नोटिस दिए गए थे। अंत में उन्हें प्रेस कांफ्रेंस की जानकारी दी गई थी। इसके बाद रणवीर की तरफ से FWICE को एक ईमेल मिला था जिसमें ये कहा गया था कि उन्हें ये मामले में दखल नहीं देना चाहिए। आज FWICE ने एक्टर को बैन कर दिया है। साथ ही इंडस्ट्री के लोगों को आदेश दिया है कि वो रणवीर के साथ तब तक काम नहीं करें जब तक वो फरहान अख्तर के 45 करोड़ के नुकसान की भरपाई नहीं कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस डुएट गाने में मोहम्मद रफी पर भारी पड़ गए थे किशोर कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।