इस डुएट गाने में मोहम्मद रफी पर भारी पड़ गए थे किशोर कुमार, अमिताभ-शत्रुघ्न पर फिल्माया गया
किशोर कुमार की आवाज कई बड़े सिंगर्स पर भारी पड़ती थी। ऐसा ही एक किस्सा अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने से जुड़ा है जब रफी साहब के साथ गाना गाने वाले किशोर कुमार उन पर भारी पड़ गए थे।

बॉलीवुड के दो दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के बीच अक्सर कम्पटीशन की खबरें सामने आया करती थीं। किसी गाने में मोहम्मद रफी कमाल कर रहे थे। तो 60 के दशक के आखिरी सालों से लेकर 80 के दशक में किशोर कुमार उस समय के टॉप हीरो राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन की आवाज बने रहे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ में भी गाना गाया। दो हीरो की आवाज में ये दो सिंगर एक साथ गाया करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा भी गाना आया जिसमें किशोर कुमार की आवाज मोहम्मद रफी की क्लासिकल सिंगिंग पर भारी पड़ी थी।
किशोर कुमार ने बिना रिहर्सल के कर दिया कमाल
फिल्म 1980 में एक फिल्म आई थी दोस्ताना। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा हीरो थे। फिल्म पंडित रोनू मजुमदार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म दोस्ताना के गाने ''सलामत रहे दोस्ताना हमारा' की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में थे। उन्होंने ये डुएट किया था। उन्होंने बताया कि गाने की रिहर्सल के लिए मोहम्मद रफी पहुंच चुके थे। उन्होंने समय पर आकर तीन पर गाने की रिहर्सल भी कर ली थी। किशोर कुमार देरी से आए और स्टूडियो में रफी साहब के साथ मस्ती करने लगे। कभी उन्हें गुदगुदी करें तो कभी उनकी कमीज नीचे की तरफ खींचे। पंडित रोनू ने कहा कि ये सब देखकर सभी को लग रहा था कि किशोर कुमार गाने को लेकर सीरियस नहीं हैं। उन्हें आज रफी साहब धो डालेंगे।
उस दिन किशोर कुमार मोहम्मद रफी पर भारी पड़ गए
पंडित रोनू ने बताया कि गाना शुरू हुआ और सबसे पहले रफी साहब ने अपने हिस्से की गायिकी शुरू की। रफी साहब की मधुर, मीठी आवाज ने अपना काम कर दिया था। लेकिन जब किशोर कुमार की बारी आई तो उनकी आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। पंडित रोनू ने कहा कि रफी साहब तो कमाल थे ही लेकिन उस दिन किशोर कुमार की आवाज हिमालय पर्वत की तरह थी। रफी साहब रिहर्सल के बाद भी किशोर कुमार की आवाज को कम नहीं कर पा रहे थे। पंडित रोनू ने कहा कि उनके लिए किशोर कुमार में कोई दैवीय शक्ति थी।
फिल्म के सभी गाने
बता दें, फिल्म दोस्ताना में कुल 5 गाने थे और एक गाने के दो पार्ट थे। फिल्म के अधिकतर गाने किशोर कुमार ने ही गाए थे। वो गाने थे 'बहूत खूबसूरत एक लड़की की', 'दिल्लगी ने दी हवा', 'सलामत रहे दोस्ताना हमारा' इस गाने को उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ गाया था। इसके अलावा मोहम्मद 'मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया' गया था। ये गाने जबरदस्त हिट हुए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन