ranveer singh banned by FWICE over don 3 despute with farhan akhtar रणवीर सिंह को किया बैन, डॉन 3 मामले में FWICE ने एक्टर के खिलाफ लिया एक्शन, इंडस्ट्री के लोग नहीं करें साथ काम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह को किया बैन, डॉन 3 मामले में FWICE ने एक्टर के खिलाफ लिया एक्शन, इंडस्ट्री के लोग नहीं करें साथ काम

डॉन 3 विवाद मामले में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ फैसला सुनाया है। एक्टर को बैन कर दिया गया है। इंडस्ट्री को आदेश दिया गया है कि वो रणवीर के साथ काम नहीं करें।

Mon, 25 May 2026 06:58 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह को किया बैन, डॉन 3 मामले में FWICE ने एक्टर के खिलाफ लिया एक्शन, इंडस्ट्री के लोग नहीं करें साथ काम

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। ये विवाद फिल्म डॉन 3 से शुरू हुआ था। मेकर्स ने ये शिकायत की थी कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी। आपसी सहमति से मामला सुलझाने की कोशिश की गई। लेकिन जब बात नहीं तो Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE से मदद मांगी गई। ताजा रिपोर्ट की मानें FWICE ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया है और रणवीर को बैन किए जाने की खबर सामने आई है।

रणवीर सिंह को किया बैन

फिल्म डॉन 3 से अचानक बहार होने के मामले में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ एक नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव इशू किया है। मतलब एक्टर के खिलाफ सहयोग नहीं करने की बात कही गई है। रणवीर पर इंडस्ट्री में काम करने का बैन लगाया गया है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री को ये आदेश दिया गया है कि जब तक रणवीर, डॉन 3 के मेकर्स के 45 करोड़ के नुकसान का समाधान नहीं निकाल लेते तब उनके साथ काम नहीं किया जाए।

रणवीर ने किया था ईमेल

FWICE की तरफ से ये भी कहा गया कि शिकायत मिलने के बाद हर 10 दिन में तीन बार रणवीर सिंह को नोटिस भेजा गया था। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसलिए प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही गई जिससे इंडस्ट्री को उनके फैसले के बारे में पता हो। इसके बाद रणवीर सिंह की तरफ से एक ईमेल आया जिसमें ये कहा गया था कि ये मामला FWICE का नहीं है इसलिए वो दखल न दें। इसके बाद FWICE ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिव ठाकरे की दादी ने फराह खान की झाड़ू से उतारी नजर, पुराने घर में लगी आग
ranveer singh banned by

फिल्म से बाहर होना खतरे की बात

FWICE के चीफ की तरफ से कहा गया कि संस्था का मानना है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक बड़े परिवार के रूप में काम करती है, जहां अलग आर्ट फॉर्म और विभागों से जुड़ा हर शख्स किसी भी प्रोजेक्ट्स के सफल होने में अपना योगदान देता है। फेडरेशन सभी आर्टिस्ट और तकनीशयनों, वर्कर्स, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स एक परिवार का हिस्सा है। FWICE का मनना है कि किसी सीनियर और स्थापित एक्टर का अचानक किसी प्रोजेक्ट से बाहर होना एंटरटेनमेंट जगत के लिए खतरा है। आगे फिल्म जगत के सभी प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट की गई है कि वो इस तरह के व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं और नेगेटिविटी के खिलाफ हमारा साथ दें और अपना स्टैंड लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी का अपमान करने वाले ध्रुव राठी पर भड़कीं रूपाली गांगुली

फरहान अख्तर ने की थी शिकायत

फरहान अख्तर ने अप्रैल में फेडरेशन के पास एक शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में कहा गया था कि रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस शिकायत में प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने फिल्म की प्री-प्रोडक्शन पर हुए नुकसान की भरपाई मांगी है। रिपोर्ट में आगे ये भी कहा गया है कि जब फेडरेशन ने इस मामले में रणवीर सिंह से बातचीत कर विवाद को सुलझाने की कोशिश की तो एक्टर ने इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया। फेडरेशन ने ये भी कहा कि वो आगे एक्टर के साथ मिलकर मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं।

ये था मामला

बता दें, कुछ साल पहले फरहान अख्तर ने अपने प्रोडक्शन हाउस तले फिल्म डॉन 3 का एलान किया था। इस फिल्म की पहली झलक में रणवीर डॉन बने नजर आए। फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी लेकिन एक्टर्स ने साथ छोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पहले कियारा अडवानी ने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म छोड़ दी और फिर विक्रांत मैसी के भी बाहर होने की खबर सामने आई। अंत में शूटिंग शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले रणवीर सिंह भी बाहर हो गए। एक्टर की तरफ से कहा गया कि फिल्म की शुरुआत होने में देरी हुई और वो स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। दोनों के बीच क्रिएटिव डिफ़रेंस थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत के बिस्तर पर मीना कुमारी ने मोहम्मद रफी से की थी इस गाने की फरमाइश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।