dying meena kumari requested mohammed rafi to sing this song for her, this song was very close to her in her last days मौत के बिस्तर पर मीना कुमारी ने मोहम्मद रफी से की थी इस गाने की फरमाइश, ये गाना था निजी जिंदगी का हिस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मौत के बिस्तर पर मीना कुमारी ने मोहम्मद रफी से की थी इस गाने की फरमाइश, ये गाना था निजी जिंदगी का हिस्सा

मौत के बिस्तर पर मीना कुमारी मोहम्मद रफी और आशा भोसले का ये गाना सुना करती थीं। एक दफा तो रफी साहब से इस गाने को गुनगुनाने की इच्छा भी जाहिर कर दी। मीना कुमारी को ये गाना अपनी जिंदगी से जुड़ा हुआ लगता था।

Sun, 24 May 2026 09:51 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मौत के बिस्तर पर मीना कुमारी ने मोहम्मद रफी से की थी इस गाने की फरमाइश, ये गाना था निजी जिंदगी का हिस्सा

हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से छाप छोड़ने वाली मीना कुमारी का आखिरी वक्त बुरा गुजरा। एक्ट्रेस लीवर सिरोसिस से पीड़ित थीं। और लंबे इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। लेकिन जब वो बीमार, बिस्तर पर पड़ी थीं तो अक्सर एक गाना सुना करती थीं। उन्हें हमेशा से लगता था कि ये गाना उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। वो एक ऐसा गीत था जो तकलीफ भरे दिनों में मीना कुमारी को राहत की सांस देता था। मीना जब-जब इस गीत को गुनगुनाया करतीं तो अपने आधे ग़मों को भूल जाया करती थीं। मीना कुमारी का इस गाने से इतना गहरा जुड़ाव था कि जब मोहम्मद रफी उनसे मिलने आए तो एक्ट्रेस ने उनसे ये गाना गाने की रिक्वेस्ट की थी।

बुरे दिनों में मीना कुमारी का साथी था ये गाना

1961 में मीना कुमारी की एक रिलीज हुई थी जिसका नाम था प्यार का सागर। इस फिल्म में मीना के साथ एक्टर राजेंद्र कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म में वैसे कई खूबसूरत गाने थे लेकिन ‘मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले, कभी गम न देना खुशी देने वाले’। इस गाने को मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था। ये गाना मीना कुमारी के दर्द की दवा बन गया था। अपना अकेलापन, दर्द भूलने के लिए अक्सर एक्ट्रेस इसी गाने को गुनगुनाया करती थीं। ये वो समय था जब मीना बहुत बीमार पड़ चुकी थीं, मौत से लड़ रही थीं। उन्हें फिल्मों के सेट पर नहीं बल्कि घर के एक कमरे में पड़े बिस्तर पर बीमार हालत में देखा जाता था। उनके आखिरी समय में फिल्मी जगत के कई कलाकार उनसे मिलने पहुंचा करते थे। एक दिन सिंगर मोहम्मद रफी भी पहुंचे। और मौत के बिस्तर पर मीना ने मोहम्मद रफी से वो गाना गाने की रिक्वेस्ट कर दी जो उनके दिल के बहुत करीब था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे थे मीना कुमारी की जिंदगी के आखिरी 8 दिन, एक चीख और सब खत्म

आत्मा में उतर चुका था मोहम्मद रफी का ये गीत

बीमार, मौत से लड़ रही मीना कुमारी की इस इच्छा को मोहम्मद रफी ने टाला नहीं। वो उनके सिरहाने बैठे थे। उन्होंने उसी दर्द, और फीलिंग्स के साथ मीना के सामने गाया ‘मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले, कभी गम न देना खुशी देने वाले’। ये गाना मीना की आत्मा में उतर चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीना कुमारी ने दो बार करवाया था अबॉर्शन, खुद को लेकर फैलाई थी ये अफवाह

ऐसे बना था ये गाना

इस गाने को बनाने की भी एक अलग कहानी है। फिल्म प्यार का सागर में कुल 8 गाने थे। इन सभी गानों को रवि और प्रेम धवन ने कंपोज़ किया था। असद भोपाली ने गीत लिखे थे। इन गानों को आशा भोसले। शमशाद बेगम, मोहम्मद रफी और मुकेश ने गाए थे। फिल्म का गाना ' ‘मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले, कभी गम न देना खुशी देने वाले’ गाने को अगले दिन फिल्माया जाना था, लेकिन उस वक़्त तक रिकॉर्डिंग नहीं हुई थी। प्रेम धवन ने गाने को लिखा था और सिंगर मोहम्मद रफी को गाना रिकॉर्डिंग के लिए उसी दिन बुला लिया गया। लेकिन फीमेल सिंगर के लिए आशा भोसले और लता मंगेशकर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। ऐसे में कंपोजर रवि ने सुमन कल्यानपुर से बात की गई। उन्होंने आने का वादा किया लेकिन वो स्टूडियो पहुंची नहीं। बहुत इंतजार के बाद अंत में एक बार फिर आशा भोसले से संपर्क किया गया और उनसे इस गाने को लेकर बात पक्की हो गई। आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने मिलकर इस गाने को गया। अगले दिन गाने की शूटिंग को गई। मीना कुमारी और राजेंद्र इस गाने में नजर आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बच्चे के लिए अपनी जमापूंजी छोड़ गई थीं मीना कुमारी, आज है बॉलीवुड का बड़ा सिंगर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।