रणवीर सिंह को दिए गए थे कई मौके, कैसे इतना बढ़ गया डॉन-3 पर विवाद? स्टेप बाय स्टेप समझिए
रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगा दिया है। फिल्म डॉन-3 को लेकर वह काफी चर्चा में हैं। लेकिन यह पूरा मामला है क्या? आखिर यह विवाद शुरू कैसे हुआ और देखते-देखते यह इतना बड़ा कैसे हो गया? चलिए एक बार में सब समझते हैं।

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चली लंबी खींचतान के बाद फरहान अख्तर और रितेश सिदवानी ने FWICE से इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद एक्शन लेते हुए फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स की इस यूनियन ने धुरंधर फेम एक्टर को बैन कर दिया है। फरहान और रितेश ने 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' से शिकायत की थी कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से ठीक 3 हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी, जिसकी वजह से उनका करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है था। चलिए अब समझते हैं क्या है यह पूरा मामला, यह पूरा झगड़ा शुरू कहां से हुआ, इस विवाद की पूरी टाइमलाइन और इसके बारे में किस सेलेब्रिटी ने क्या कहा है?
साल 2023: एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर 'डॉन 3' की घोषणा की। इस फिल्म के लिए पहले शाहरुख खान को कास्ट करने की कोशिश की गई और उनके मना करने के बाद रणवीर सिंह को नए 'डॉन' के रूप में चुना गया। फिल्म का एक एक प्रोमो भी शूट किया गया। रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की साइनिंग फीस दी भी मिली थी। सोशल मीडिया पर इस फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी को लेकर जबरदस्त बज बन गया। लेकिन ट्विस्ट आया धुरंधर और धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद।
दिसंबर 2025: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हो गई। इसके बाद रणवीर को अहसास होने लगा कि धुरंधर-2 के ठीक बाद आने जा रही फिल्म के लिहाज हे डॉन-3 बहुत हल्की फिल्म है। रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' से अपने कदम पीछे खींच लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह फिल्म डॉन-3 में 'धुरंधर' की तरह 'कठोर भाषा' और बहुत ज्यादा वॉयलेंस चाहते थे। वह चाहते थे कि आज के वक्त की जरूरत यही है। वहीं फरहान अख्तर इसके खिलाफ थे।
फरवरी 2026: फरहान और रितेश ने पहले इस मामले को 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' के सामने उठाया और प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए 40 से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की। फरहान ने आरोप लगाया कि रणवीर की सहमति के बाद उन्होंने कई लोकेशंस की पर रेकी की, 200 से ज्यादा वर्कर्स के लिए विदेशों में ट्रैवल और होटल बुक किए, जिस पर 40-45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। रणवीर के आखिरी वक्त पर हटने से यह पूरा पैसा डूब गया।
11 अप्रैल 2026: रणवीर सिंह के पैसा चुकाने से मना करने और 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' के साथ हुई बातचीत बेनतीजा रहने के बाद फरहान अख्तर ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के जरिए FWICE में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, "इस घटना से मैंने सीखा है कि जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी न हो जाए, किसी भी चीज को पक्का नहीं माना जा सकता। यह मेरे करियर का एक बहुत मुश्किल और निराशाजनक चैप्टर रहा है।"
23 मई 2026: FWICE द्वारा भेजे गए तीन नोटिसों का जवाब न देने के बाद, रणवीर के सेक्रेटरी ने ईमेल भेजकर कहा कि यह मामला FWICE के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उधऱ FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बयान दिया, “हमने उन्हें तीन बार बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। कोई भी सुपरस्टार कानून और इंडस्ट्री के नियमों से बड़ा नहीं है। जब तक रणवीर खुद हमसे आकर नहीं मिलते, भारत का कोई भी वर्कर, टेक्नीशियन या स्पॉट बॉय उनके साथ काम नहीं करेगा।”
25 मई 2026: यह सबसे हालिया अपडेट है, जिसके तहत FWICE ने एक इमरजेंसी मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, इसमें यूनियन ने रणवीर सिंह पर बैन लगाने का फैसला सुनाया। बैन किए जाने के बाद रणवीर सिंह की टीम ने बयान दिया, "रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रैंचाइज का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने इस मामले पर गरिमा बनाए रखने के लिए जानबूझकर चुप्पी साधी थी। वह प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लीगल और सही तरीके से सुलझाने में यकीन रखते हैं।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन