रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी थी मजेदार, कपल ने पैप्स को खिलाया था 5 स्टार का खाना
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी रचाई थी। कपल ने मेहमानों का खास ख्याल रखने के साथ-साथ पैप्स के साथ भी खास ख्याल रखा था। उन्होंने पैप्स के लिए फाइव स्टार होटल के खाने का इंतजाम किया था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में हुई थी। उनकी शादी को कवर करने के लिए पैप्स भी पहुंचे थे। अब रणवीर और दीपिका की शादी कवर करने वाले एक पैप ने बताया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी के दौरान पैप्स का भी खास ख्याल रखा था। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के इस कपल ने पैप्स के लिए फाइव स्टार होटल से खाने का इंतजाम किया था।
रणवीर-दीपिका की शादी में पैप्स का रखा गया था खास ध्यान
इटली में शादी करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भारत में कई रिसेप्शन्स होस्ट किए थे। इन रिसेप्शन्स को कवर करने के लिए पैप्स भी पहुंचे थे। रिसेप्शन कवर करने पहुंचे एक पैपराजी ने बताया कि फंक्शन में पैप्स का भी खास ख्याल रखा गया था।
फाइव स्टार होटल में था खाने का इंतजाम
पैपराजी स्नेह कुमार ने हिंदी रश से खास बातचीत में बताया, “वो दोनों बहुत अच्छे से व्यवहार करते हैं। वो हर इवेंट पर पैप्स के लिए पोज करते हैं। उनके साथ हमारे सिर्फ अच्छे पल ही होते हैं। जब मैं इंडस्ट्री में नया था, मैं उनकी शादी कवर करने गया था। उन्होंने ये सुनिश्चित किया कि वो पैप्स के साथ पोज करें। उन्होंने कई रिसेप्शन्स होस्ट किए थे-लगभग तीन-और हर इवेंट में, उन्होंने मीडिया को बहुत अच्छे से ट्रीट किया। उन्होंने प्रॉपर फाइव स्टार होटल में पैप्स के लिए अच्छे खाने और मिठाइयों का इंतजाम किया। इंतजाम बहुत अच्छे थे। उनकी वेडिंग कवर करना मजेदार था।”
अनंत और राधिका की शादी में भी पैप्स के लिए थी अच्छी व्यवस्था
स्नेह कुमार ने आगे कहा कि एक दूसरी शादी जहां पैप्स के साथ बहुत अच्छे व्यवहार किया गया वो शादी थी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की। स्नेह ने बताया कि वो लोग शादी में पर्सनली स्टेज पर जाकर उन्हें बधाई दे पाए थे।
2024 में हुई थी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी साल 2024 में हुई थी। वहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी साल 2018 में हुई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन