Shatrughan Sinha tells paps aap log bhi achi shirt pant pehnte ho after jaya bachcahn remark 'आप लोग भी...'. जया बच्चन की आलोचना के बाद अब पैप्स के कपड़ों पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'आप लोग भी...'. जया बच्चन की आलोचना के बाद अब पैप्स के कपड़ों पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

पिछले कुछ वक्त से पैपराजी कल्चर को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है। कुछ वक्त पहले जया बच्चन ने पैप्स की आलोचना की थी। उन्होंने पैप्स के ड्रेसिंग सेंस पर भी कमेंट कर दिया था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने पैप्स का सपोर्ट किया है। 

Thu, 11 Dec 2025 09:52 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'आप लोग भी...'. जया बच्चन की आलोचना के बाद अब पैप्स के कपड़ों पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से पैपराजी कल्चर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जया बच्चन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कड़े शब्दों में पैप्स की आलोचना की थी। जया बच्चन ने पैपराजी के कपड़ों पर भी कमेंट किया था। जया के इस बयान के बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की आलोचना की। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने पैप्स को लेकर बात की। उन्होंने पैप्स के कहा कि वो भी अच्छी पैंट-शर्ट पहनते हैं।

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

मुंबई में एक इवेंट के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने पैपराजी के सपोर्ट में बोला। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हो और शर्ट भी अच्छी पहनते हो। आप लोग बहुत अच्छे हैं। हम लोग आपकी बहुत कदर करते हैं।” शत्रुघ्न सिन्हा की बातें सुनकर वहां लोग हंसने लगे। पैप्स उन्हें थैंक्यू और लव यू बोलते सुनाई पड़े।

क्या बोली थीं जया बच्चन?

बता दें, बीते दिनों जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में पैप्स के व्यवहार और उनके पहनावे की आलोचना की थी। एक्ट्रेस ने कहा था- बाहर ड्रेन-पाइप टाइप गंदे-गंदे पैंट्स पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर...उन्हें लगता है कि उनके पास फोन है तो वो फोटो ले सकते हैं और जो नम आए वो कह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जया बच्चन से नाराज हुए पैप्स, बोले- अगस्त्य की ‘इक्कीस’ को अब खुद प्रमोट कर लें

जया बच्चन की सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी वीडियो सामने आती हैं जहां वो पैप्स पर नाराज होती या उनपर भड़कती नजर आती हैं। कई लोग जया बच्चन के इस व्यवहार की आलोचना करते हैं। उन्हें घमंडी बताते हैं। वहीं, कई लोग जया बच्चन के इस व्यवहार को समझते हैं और उनका मानना है कि पैप्स को थोड़ा दायरा बनाकर रखना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।