When Amitabh Bachchan Family Got Banned by Paparazzi after Abhishek Wedding जब पैप्स ने कर दिया था बच्चन परिवार को बैन, जानिए किस बात पर नाराज हो गए थे फोटोग्राफर्स?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब पैप्स ने कर दिया था बच्चन परिवार को बैन, जानिए किस बात पर नाराज हो गए थे फोटोग्राफर्स?

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के परिवार को एक बार पापाराजी ने बैन कर दिया था। फोटोग्राफर अमिताभ को देखते ही कैमरा हवा में ऊपर की तरफ कर देते थे। लेकिन ऐसा होता क्यों था?

Sun, 1 Feb 2026 12:10 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
जब पैप्स ने कर दिया था बच्चन परिवार को बैन, जानिए किस बात पर नाराज हो गए थे फोटोग्राफर्स?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की इंडस्ट्री में एक अलग ही धाक है। मीडिया उनकी एक झलक पाने और उनका एक बयान लेने के लिए बेताब रहता है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन को पापाराजी ने बैन कर दिया था। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्यों? और फिर वापस पैप्स और बच्चन परिवार के संबंध किस तरह ठीक हुए? चलिए जानते हैं यह पूरा किस्सा। दरअसल यह किस्सा है अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी का, जब कुछ ऐसा हुआ कि पैप्स ने बच्चन परिवार को बायकॉट ही कर दिया।

पैप्स के साथ हुआ था बुरा बर्ताव

अभिषेक बच्चन की शादी के बाद पापाराजी बच्चन परिवार से इस कदर नाराज हो गए थे कि उनके किसी भी फैमिली मेंबर के आते ही पैप्स अपने कैमरों का फोकस आसमान की तरफ ऊपर कर लिया करते थे। जब एक इंटरव्यू में कई बड़े पापाराजी एक साथ मौजूद थे, तो एक सीनियर फोटोग्राफर ने बताया कि कभी उस तरह का बैन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया, "दो-तीन दिन उनके घर के बाहर खड़े थे और जैसे ही बारात आई बसों के बीच में खड़ी कर दी। हमें एक विज़ुअल नहीं मिला। सिक्योरिटी ने बकायदा मारा था।"

मीडिया ने कर दिया था बायकॉट

उन्होंने इसी शादी के दौरान एक फोटोग्राफर के साथ हुई घटना के बारे में बताया, "अमर सिंह की सिक्योरिटी थी। पैरों से और अपनी वो गन से उसे मारा था। स्ट्रांगली हम लोगों ने एक डिसाइड किया था कि नहीं इस फैमिली को नहीं क्लिक करना है। और जब भी इवेंट पे जाते थे और बच्चन साहब आते थे ग्रुप में फोटो के लिए सब कैमरा ऊपर कर देते थे। फिर उन्होंने मैरियड में सबको बुलाया और माना कि हमसे गलती हुई।" इसके बाद पापाराजी ने बच्चन परिवार की तस्वीरें लेना शुरू किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आराम से 300 करोड़ के पार जाएगी 'गलवान', एक्सपर्ट बोले- ज्यादा हल्के में मत लें..
ये भी पढ़ें:शूटिंग की तस्वीरें लीक! लीड विलेन होगा यह एक्टर, साथ आएंगे चौधरी और मेजर?

जब शाहरुख भी हो गए थे नाराज

बता दें कि मीडिया और स्टार्स के बीच इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। कभी मीडिया भारी पड़ा तो कभी सेलेब्रिटीज। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के वक्त जब मीडिया ने शाहरुख के परिवार को प्राइवेसी नहीं दी तो शाहरुख खान ने मीडिया को बैन कर दिया था और उसके बाद से वह कभी भी मीडिया के सामने चेहरा नहीं दिखाया करते थे। बाद में जब मीडिया ने शाहरुख खान से माफी मांगी तब जाकर शाहरुख खान ने पापाराजी को तस्वीरें और वक्त देना शुरू किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।