रणबीर कपूर की टीम और पपराजी के बीच हुई बहस, पैप्स बोले- अरे हमें…
रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूट में बिजी है। सोमवार के दिन वह इसी फिल्म के काम के लिए संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां बहस हो गई।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में रणबीर फिल्म से जुड़ी चीजें डिस्कस करने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे, लेकिन फिल्म के डिस्कशन से पहले पपराजी और रणबीर कपूर की टीम के बीच बहस हो गई।
दरअसल, सोमवार के दिन रणबीर, संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे। ऐसे में ऑफिस के बाहर खड़े पपराजी उनकी फोटोज लेने लगे, लेकिन रणबीर की सिक्योरिटी ने पैप्स को पीछे हटाना शुरू कर दिया ताकि वे संजय लीला भंसाली के ऑफिस का गेट बंद कर सकें। ऐसे में पपराजी भड़क गए। पपराजी ने कहा कि उन्हें बुलाया गया है।
सामने आए वीडियो में जब सिक्योरिटी पपराजी को पीछे हटाने लगीं तब पपराज ये बोलते हुए सुनाई दिए कि “भाई, बुलाया तो है फिर रोका क्यों जा रहा है? मैसेज सबके पास है।” हालांकि, इसके बाद भी पपराजी को अंदर नहीं आने दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स रणबीर की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को 5 जून के दिन रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। मतलब IPL फिनाले के एक हफ्ते बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे और फिल्म अच्छी कमाई करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन