Ranbir Kapoor ramayana fan made photo viral people thought first look revealed रामायण के स्पेशल प्रिव्यू से लीक हो गया रणबीर कपूर का राम वाला लुक? देखें वायरल तस्वीर पर क्या बोले लोग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रामायण के स्पेशल प्रिव्यू से लीक हो गया रणबीर कपूर का राम वाला लुक? देखें वायरल तस्वीर पर क्या बोले लोग

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का स्पेशल प्रिव्यू लॉस एंजिलेस में हो चुका है। अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल है जिसे लोग उनका लुक रिवील समझ रहे हैं। देखें लोगों ने क्या कमेंट्स किए हैं।

Wed, 1 April 2026 03:33 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण के स्पेशल प्रिव्यू से लीक हो गया रणबीर कपूर का राम वाला लुक? देखें वायरल तस्वीर पर क्या बोले लोग

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में उनकी पहली झलक देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह राम के लुक में दिख रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट करने वाले ने कुछ लिखा नहीं बस रणबीर की तारीफ की है। वहीं फोटो पर लिखा है कि लॉस एंजिलेस वाले स्पेशल प्रिव्यू रणवीर का लुक। कई लोग इस पोस्टर को फैन मेड और एआई जनरेटेड मान रहे हैं।

लोगों ने किए ये कमेंट्स

X पर एक फैन ने फोटो शेयर करके लिखा है, रणबीर कपूर मैं तो देखकर मुग्ध हो गया। फोटो पर लिखा है, रणबीर की श्रीराम के रूप में पहली झलक लॉस ऐंजिलेस वाली स्क्रीनिंग में रिवील की गई। इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'असली है?' एक और ने लिखा है, मुझे इस फिल्म की फिक्र हो रही है। बहुत ही संवेदनशील, पर्सनल और स्पिरिचुअल सब्जेक्ट है। लोग पहले से ही ऑफेंड होने के लिए तैयार बैठे हैं। एक और ने लिखा है, रामायण को जीवंत करना फिल्ममेकिंग के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है और सबलोग जिसकी तारीफ करें ऐसी फिल्म देना और भी मुश्किल लेकिन अगर काम ढंग से हो गया तो कई पीढ़ियां याद रखेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ramayana : रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर दिया पहला रिएक्शन

लोग बोले एडिट है फोटो

पोस्ट को लोग फैन एडिट भी बता रहे हैं। एक ने लिखा है, ये फैन एडिट है। एक और ने लिखा है, एडिटेड है, ब्रह्मास्त्र वाले से लेकर एडिट किया है। कई लोग रणबीर के लिए नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं कि वह राम की इमेज पर फिट नहीं बैठते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण में अरुण गोविल की याद दिला रहे रणबीर कपूर? ट्रेलर देखकर फैन ने की तारीफ

कास्ट को लेकर उत्सुकता

रणबीर कपूर स्टारर रामायण का स्पेशल प्रिव्यू लॉस एंजिलेस में हुआ था। इसमें कुछ सिलेक्टेड लोग ही शामिल हुए थे। देखने वाले रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड भी हैं। फिल्म का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। रामायण की कास्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सकुता है। रिपोर्ट्स हैं कि सनी देओल हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं। सई पल्लवी सीता, यश रावण और काजल अग्रवाल मंदोदरी बनेगीं। रामायण दीवाली 2026 पर रिलीज हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ramayana : रणबीर कपूर ने पहले रिजेक्ट कर दिया था भगवान राम का किरदार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।