Ramayana Ranbir Kapoor Reveals He First Rejected Lord Rama Role Says Film And Becoming Father To Raha Was Turning Point Ramayana : रणबीर कपूर ने पहले रिजेक्ट कर दिया था भगवान राम का किरदार, फिर ऐसे बदली उनकी सोच, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Ramayana : रणबीर कपूर ने पहले रिजेक्ट कर दिया था भगवान राम का किरदार, फिर ऐसे बदली उनकी सोच

रणबीर कपूर ने अब फिल्म रामायण के प्रमोशन का काम शुरू कर दिया है और हाल ही में रणबीर ने बताया कि पहले उन्होंने भगवान राम का किरदार करने से मना कर दिया था।

Wed, 1 April 2026 06:41 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Ramayana : रणबीर कपूर ने पहले रिजेक्ट कर दिया था भगवान राम का किरदार, फिर ऐसे बदली उनकी सोच

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस बस इस मूवी को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में रणबीर ने फिल्म की टीम के साथ पहली झलक लॉन्च की है न्यू यॉर्क में। इस दौरान रणबीर ने जय श्री राम भी बोला और फिर किरदार को लेकर बात की। रणबीर ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद को तैयार किया। इतना ही नहीं रणबीर ने यह भी बताया कि पहले उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था।

रणबीर ने कैसे किया खुद को फिल्म के लिए तैयार

रणबीर के इवेंट से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। रणबीर ने किरदार के लिए कैसे खुद को तैयार किया इस पर वह बोले, ‘मैंने पहले रामानंद सागर की रामायण देखी। ये शो हमारे अंदर इतना भरा हुआ है और हमें भगवान राम की जर्नी और स्टोरी पर गर्व है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतना लंबा होगा 'रामायण' का ट्रेलर-1, सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ किया पास

रणबीर ने आगे कहा, 'जब मुझे भगवान राम का किरदार निभाने का मिला तो जाहिर सी बात है उसके लिए काफी तैयारी करनी थी। ना सिर्फ फिजिकल बल्कि इमोशनल और स्पिरिचुअल। उनको समझना था और बस सच्चा रहना था।'

रणबीर ने पहले रिजेक्ट कर दिया था ये किरदार

रणबीर ने फिर बताया कि उन्होंने पहले रामायण में अपने किरदार को रिजेक्ट कर दिया था। वह बोले, ‘मुझे याद है जब नमित(फिल्म के प्रोड्यूसर) ने मुझे रोल ऑफर किया 4 साल पहले, मैंने तुरंत मना कर दिया था। मैंने कहा था कि मैं इसमें फिट नहीं बैठूंगा। मैं इसके साथ पूरा इंसाफ नहीं कर पाऊंगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण से पहले आ चुकी हैं ये माइथोलॉजिकल फिल्में, एक ने वर्ल्डवाइड मचाया था धमाल

पिता बनने के साथ मिला राम का ऑफर और बदल गई जिंदगी

हालांकि पिता बनने के बाद उनकी ये फीलिंग बदल गई। रणबीर ने बताया कि तभी एक ऐसा इत्तेफाक हुआ कि ये फिल्म ऑफर भी हुई और मैं पिता भी बना राहा का। वह बोले, ‘वो डर एक शुक्रगुजार में बदल गया। ऐसा लगा कि ये मेरी लाइफ में काफी जरूरी था। मैं अपनी लाइफ के एक ऐसे पीरियड में था जहां मैं अपनी लाइफ और लाइफस्टाइल बदला चाहता था। मैं पहली बार पिता बना। मुझे लगता है ये प्यारा सा इत्तेफाक है कि मुझे भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला और पिता भी बना जिससे मेरी पूरी लाइफ बदल गई।’

वहीं नमित मल्होत्रा बोलते हैं, ‘रामायण एक बड़े स्केल पर बन रही है जैसे द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स, अवतार के जैसा क्रिएचर वर्क और ग्लेडिएटर जैसे इमोशन।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ramayana : रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर दिया पहला रिएक्शन

इस दिन आएगी पहली झलक

फैंस को रामायण की पहली झलक 2 अप्रैल को यानी हनुमान जयंती के मौके पर दिखने वाली है जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर जहां राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सीता, साई पल्लवी बन रही हैं, सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, रवि दुबे बने हैं लक्ष्मण और यश बने हैं रावण। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।