रामायण में अरुण गोविल की याद दिला रहे रणबीर कपूर? ट्रेलर देखकर फैन बोला- 4डी में मस्ट वॉच मूवी
रामायण से जुड़े अपडेट्स दर्शकों के मन में उत्सकुता पैदा कर रहे हैं। अब लॉस एंजिलेस में ट्रेलर देखने के बाद लोग इसकी तारीफ में पोस्ट कर रहे हैं। एक फैन का कहना है रणबीर अरुण गोविल जैसे लग रहे थे।

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की पहली झलक पाने के लिए दर्शक बेताब हैं। मूवी का मच अवेटेड टीजर हनुमान जयंती (2 अप्रैल) को आ रहा है। कुछ दर्शकों को पिछले हफ्ते लॉस एंजिलेस में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ट्रेलर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई क्लिप्स वायरल हैं। लोग रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन ने रणबीर को बेहद खूबसूरत तोहफा दिया है। साथ ही रणबीर को अरुण गोविल जैसा बताया है।
रणबीर को मिला खूबसूरत तोहफा
रामायण के मेकर्स इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग काफी छिपाकर कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर का लुक कैसा होगा, यह जानने की उत्सकुता कई लोगों में हैं। मूवी के ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग से एक दर्शक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यह एक डिजाइनर का है जिसने रणबीर सिंह को खास तोहफा दिया। उन्हें एक ऐसी सदरी गिफ्ट की जिसमें अयोध्या के राम मंदिर की डिजाइन थी। इंस्टा पर लिखा है, 'शुक्रिया अनीता हमें रामायण के ट्रेलर लॉन्च पर इन्वाइट करने के लिए। हमारे लिए हाइलाइट यही था कि हम रणबीर को ऐसी वेस्ट गिफ्ट कर पाए जिसमें भगवान राम के साथ अयोद्या का राम मंदिर का डिजाइन बना हो। उन्हें हमारे बारे में बताना और रणबीर का यह कहना कि वह इसे जल्द ही पहनेंगे। रामायण के ट्रेलर लॉन्च पर राम का रोल प्ले करने वाले एक्टर को राम वाली सदरी देना अलग ही अनुभव था।'
2 मिनट 30 सेंकड का दमदार ट्रेलर
इसके बाद उन्होंने फिल्म और इसकी टीम की तारीफ लिखी है, 'रामायण की पूरी टीम को सैल्यूट है। यह फिल्म 4डी थिएटर में मस्ट वॉच है। 2 मिनट 30 मिनट के ट्रेलर ने हमारे रोंगटे खड़े कर दिए। मैं सोच भी नहीं सकता कि पूरी फिल्म हमें किस इमोशनल जर्नी की तरफ ले जाएगी। डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर निमित मल्होत्रा बधाई के पात्र हैं जो उन्होंने यह प्रोजेक्ट बनाया। एआर रहमान और हैंस जिमर का म्यूजिक भी जबरदस्त है।'
अरुण गोविल जैसे लगे रणबीर?
इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट्स हैं। कुछ लोग गिफ्ट की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोगों ने पूछा है कि रणबीर कैसे लग रहे थे और फिल्म कब आ रही है। एक यूजर ने कमेंट किया कि रणबीर इस रोल के लिए फिट नहीं हैं। इस पर अकाउंट होल्डर ने लिखा है, 'आपको ट्रेलर देखना चाहिए, वह अरुण गोविल की याद दिला रहे हैं।' इस कमेंट पर कई सारे जवाब लिख रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि अरुण गोविल बेस्ट थे तो कुछ ने लिखा है कि जजमेंटल नहीं होना चाहिए, पहले रणबीर को स्क्रीन पर देख लेना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन