Ramayana : रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर दिया पहला रिएक्शन, बोले- हमारे चले जाने के बाद भी...
रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग बड़ी फिल्म रामायण को लेकर हाल ही में लॉस एंजिल्स में बात की जहां फिल्म की पहली झलक दिखाई गई। इस दौरान एक्टर ने अपने किरदार को लेकर भी बात की।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर काफी समय से बज है। फैंस अब इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 2 अप्रैल को फिल्म की पहली झलक दिखने वाली है और इससे पहले रणबीर, फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ लॉस एंजिल्स गए, रामायण के पहले विजुअल इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए। इतना ही नहीं इस दौरान रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर अपनी बात भी रखी है।
क्या बोले रणबीर कपूर
दरअसल, इवेंट के दौरान रणबीर, नितेश और नमित कई सवालों के जवाब देते हैं। रणबीर वहीं कहते हैं कि भगवान राम को आज भी अंतरात्मा का रक्षक कहा जाता है। एक्टर ने उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा।
रणबीर बोले, ‘भगवान राम अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं। हमारे चले जाने के बाद भी वह लंबे समय तक ऐसा ही रहेगा। वह हमें परेशानियों के दौरान मानवीय भावना का ज्ञान करवा हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब है आदर्श पुरुष।’
इस प्रीमियर के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी है। जबसे इस मूवी की अनाउंसमेंट की है तबसे फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं। वहीं धीरे-धीरे करके जब स्टार कास्ट का पता चला कि कौनसा स्टार क्या किरदार निभाएगा तो फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ता ही जा रहा है।
रामायण की पूरी स्टार कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर ने जहां भगवान राम का किरदार निभाया है, वहीं साई पल्लवी ने सीता का, रवि दुबे ने लक्ष्मण का और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। यश ने वहीं रावण का किरदार निभाया है।
इनके अलावा काजल अग्रवाल भी फिल्म में हैं जिन्होंने मंदोदरी, अरुण गोविल ने दशरथ, इंदिरा कृष्णन ने कौशल्या, लारा दत्ता ने कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा, शीबा चड्ढा ने मंथरा का किरदार निभाया है।
खास होगा म्यूजिक
जर्मन फिल्म कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हंस जिम्मर, एआर रहमान के साथ म्यूजिक दे रहे हैं।
कब रिलीज होगा पहला और दूसरा पार्ट
नितेश तिवारी ने रामायण को 2 पार्ट में रिलीज करने का प्लान बनाया है। पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर यानी 2027 में रिलीज होगा।
नितेश और रणबीर की यह साथ में पहली फिल्म है। इससे पहले हालांकि रणबीर, नितेश की फिल्मों चिल्लर पार्टी और भूतनाथ रिटर्न्स में स्पेशल कैमियो दे चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन