Ramayana Teaser release updates Ranbir Kapoor Rama Glimpse Wins Heart In Nitesh Tiwari Film Ramayana Teaser Out : पुरुषोत्तम राम बन रणबीर कपूर ने जीता दिल, रामायण का टीजर रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Ramayana Teaser Out : पुरुषोत्तम राम बन रणबीर कपूर ने जीता दिल, रामायण का टीजर रिलीज

Ramayana Teaser : नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के पहले पार्ट का टीजर रिलीज हो गया है। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर ने सबका दिल जीत लिया है। 

Thu, 2 April 2026 09:52 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Ramayana Teaser Out : पुरुषोत्तम राम बन रणबीर कपूर ने जीता दिल, रामायण का टीजर रिलीज

Ramayana Teaser Video : रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है वो रिलीज हो गया है। काफी समय से इसका बेसब्री से इंतजार हो रहा था और अब फाइनली रिलीज होते ही इसने सबका दिल जीत लिया है। फिल्म में रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है और वह इस किरदार में परफेक्ट लग रहे हैं।

क्या है टीजर में

टीजर की शुरुआत होती है एक सीन से जहां राक्षस, लोगों पर हमला करते हैं। इसके बाद लिखा आता है कि जब-जब दुनिया में होता है हाहाकार, वे प्रकट होते हैं सुनकर हमारी पुकार, 500 वर्षों से जिनका हो रहा गुणगान, हैं हमारे पुरुषोत्तम राम। इसके बाद दिखते हैं रणबीर कपूर, राम के किरदार में।

शानदार है टीजर

इसके बाद उनकी जिंदी के छोटे-छोटे किस्सों को दिखाया गया है जिसमें वीएफक्स काफी शानदार दिख रहा है। टीजर में ना कोई डायलॉग है ना गाना, बस म्यूजिक है और इसी में पूरा टीजर दिखाया गया है, लेकिन इसके बावजूद आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसमें रणबीर के अलावा साई पल्लवी हैं जिन्होंने सीता का किरदार निभाया है। रवि दुबे ने लक्ष्मण का, सनी देओल ने हनुमान का और यश ने रावण का।

देखें फिल्म का टीजर -

बाकी स्टार कास्ट

इनके अलावा बाकी भी कई कास्ट हैं फिल्म में जैसे अरुण गोविल ने राजा दशरथ का किरदार निभाया है, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा, काजल अग्रवाल ने मंदोदरी और लारा दत्ता ने कैकेयी का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक पर आया आलिया भट्ट का रिव्यू

2 पार्ट में रिलीज हो रही फिल्म

नितेश ने फिल्म को 2 पार्ट में बनाया है। पहला पार्ट इस दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म

बता दें कि रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों फिल्मों का टोटल बजट 4000 करोड़ है।नमित ने यह भी कहा है कि वह फिल्म को एक ग्रैंड लेवल पर बना रहे हैं। उन्होंने कहा था, रामायण का लॉर्ड ऑफ द रिग्स का स्केल है, क्रिएचर वर्क अवतार जैसा है और ह्यूमैनिटी और इमोशन ग्लेडिएटर जैसा है।

रामायण करने के लिए पहले तैयार नहीं थे रणबीर

रणबीर ने हाल ही में बताया कि वह पहले रामायण करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें लगा कि वह इसके लिए परफेक्ट नहीं हैं और इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर वह पिता बने और उनकी लाइफस्टाइल ही बदल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण में कौन निभा रहा कौन-सा रोल? नितेश की फिल्म की ये है कास्ट

वह बोले, 'लाइफ में फिर ऐसा प्यारा इत्तेफाक हुआ कि मुझे ये किरदार भी मिला और मैं पिता भी बना। वह इस किरदार के लिए शुक्रगुजार हैं।'

कैसे खुद को किया तैयार

रणबीर ने यह भी बताया कि उन्होंने इस किरदार को करने के लिए रामानंद सागर की रामायण देखी और ना सिर्फ फिजिकली बदलाव लाए खुद में बल्कि इमोशनली और स्पिरिचुअली भी काफी चेंज हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण से पहले आ चुकी हैं ये माइथोलॉजिकल फिल्में, एक ने वर्ल्डवाइड मचाया था धमाल

आलिया का रिएक्शन

आलिया भट्ट ने वहीं टीजर के रिलीज होने से पहले अपना रिएक्शन दिया था और कहा कि रणबीर ने काफी खूबसूरत काम किया है। आप सब अपना प्यार और सपोर्ट देना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।