1/8नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इस माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब बता दें कि इस फिल्म से पहले भी कई माइथोलॉजिकल मूवीज रिलीज हुई हैं जिनमें से कुछ सुपरहिट थीं। अब बताते हैं आपको उन मूवीज के बारे में।

एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1788.06 करोड़ कमाए थे।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा तो ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 852.36 करोड़ की कमाई की थी। ऋषभ शेट्टी ने ना इस फिल्म में एक्ट किया बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया था।

इसके बाद आता है बाहुबली का पहला पार्ट जिसने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ कमाए थे।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म की स्टोरी ने दर्शकों को एक नया नजरिया दिखाया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 431 करोड़ की कमाई की थी।

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को काफी ट्रोल किया गया था। फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स को लेकर विवाद भी हुआ था। फिल्म ने वहीं बॉक्स ऑफिस पर 389 करोड़ कमाए थे।

प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित हनुमान में तेजा सज्जा लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 295.29 करोड़ की कमाई की है।

महा अवतार नरसिम्हा एनिमेटेड मूवी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 273.33 करोड़ कमाए थे।
