1/14रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पहला पार्ट इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कल यानी 02 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की दूसरी झलक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा के कलाकार नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म में कौन निभा रहा है किसका किरदार।

सबसे पहले शुरुआत करते हैं भगवान राम के किरदार से। भगवान राम का किरदार कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर निभा रहे हैं। रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। रणबीर कपूर इसके अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगे। लव एंड वॉर भी इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

भगवान राम के बाद आइए जानते हैं कौन माता सीता का किरदार निभाएंगी। माता सीता के किरदार में साउथ की ब्यूटी साई पल्लवी नजर आनेवाली हैं। साई पल्लवी का ये किरदार उनके करियर के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है। रामायण से पहले साई पल्लवी ‘एक दिन’ नाम की हिंदी फिल्म में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने काम किया है।

नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार साउथ के सुपरस्टार यश निभाने वाले हैं। यश रामायण से सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। रामायण से पहले यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज होगी।

भगवान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार टीवी एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे निभाएंगे। रवि दुबे के लिए ये मौका काफी खास है। उन्होंने खुद कंफर्म किया है कि वो लक्ष्मण के किरादर में नजर आएंगे। रवि दुबे ने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की है। उन्होंने शुरुआत में लक्ष्मण के किरदार को लेकर काफी सीक्रेसी बनाई हुई थी।

हिंदी फिल्मों में दशकों से काम कर रहे एक्टर सनी देओल भी रामायण का हिस्सा हैं। वो फिल्म में हनुमान के रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर्स सनी देओल के किरदार हनुमान का एक स्पिनऑफ भी प्लान कर रहे हैं।

लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी का रोल निभाएंगे। कैकेयी राजा दशरथ की तीसरी पत्नी थी। राम को वनवास भेजने में कैकेयी की अहम भूमिका थी। लारा दत्ता की सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं।

राम की मां कौशल्या का किरदार एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन निभाएंगी। उन्होंने फिल्म में अपने रोल को खुद एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था। उन्होंने रणबीर के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया था।

राघव जुयाल रावण के बेटे मेघनाद के किरदार में नजर आ सकते हैं। पहले खबर थी ये रोल विक्रांत मैसी को ऑफर हुआ था। हालांकि, विक्रांत ने इस बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा था कि उन्हें ये रोल कभी ऑफर ही नहीं हुआ।

रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे।

कुणाल कपूर को फैंस इंद्र के किरदार में देखेंगे। कुणाल कपूर खुद इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

फिल्म में विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा का किरदार निभाएंगे। विवेक ओबेरॉय कफंर्म कर चुके हैं कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

पंचायत से फेमस हुए एक्टर फैसल मलिक को लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वो भी नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा हैं। फिल्म में फैसल मलिक कुंभकर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि, फैसल मलिक या मेकर्स की तरफ से इस रोल पर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

ऊपर दिए गए नामों के अलावा विजय सेतुपति फिल्म में विभीषण, शूर्पणखा के किरदार में रकुलप्रीत सिंह, सुग्रीव के रोल में सुहैल नैय्यर, काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी, भरत के किरदार में आदिनाथ कोठारे, मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा, अमिताभ बच्चन (जटायु), मोहित रैना (शिव) और अनिल कपूर (राजा जनक) जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।
