रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक पर आया आलिया भट्ट का रिव्यू, बोलीं- ये आउट ऑफ वर्ल्ड है
आलिया भट्ट हमेशा पति रणबीर कपूर को सपोर्ट करती हैं। अब आलिया ने रामायण की पहली झलक रिलीज से पहले अपना रिव्यू दिया है जिसे वह खुद देख चुकी हैं। जानें आलिया ने अपने रिव्यू में क्या कहा।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की गुरुवार को पहली झलक दिखेगी और इसका खास टाइटल है रामा। इस झलक के रिलीज से पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपना रिव्यू दे रही हैं। आलिया ने कहा कि वह काफी एक्साइटिंग हैं और उन्होंने फैंस से अपना सपोर्ट देने को भी बोला।
आलिया ने क्या कहा
आलिया बोलती हैं रामायण यूनिट कल आने वाला है। इस यूनिट को रामा कहा जा रहा है। मैं इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करूंगी तो आप लोग देखें और अपना सपोर्ट दें।
रणबीर की परफॉर्मेंस पर बोलीं आलिया
अपने पति की परफॉर्मेंस की तारीफ कर आलिया ने कहा, ‘ये काफी शानदार है। मुझे लगता है रणबीर ने काफी खूबसूरत काम किया है और मैं इंतजार नहीं कर पा रही कि आप इसे देखें। ये आउट ऑफ वर्ल्ड है।’
बता दें कि पहले इस फिल्म की झलक को न्यू यॉर्क में दिखाया गया और इस दौरान रणबीर और फिल्म के डायरेक्टर नितेश दिवारी, प्रोड्यूसर नमिल मल्होत्रा भी थे। बुधवार शाम को तीनों वापस मुंबई आए। अब गुरुवार सुबह को पहली झलक लॉन्च की जाएगी।
वैसे बता दें कि रामायण को सीबीएफसी ने यू सर्टिफिकेट से पास कर दिया है।
पहले रिजेक्ट कर दी थी रामायण
रणबीर ने हाल ही में यह भी बताया कि पहले वह इस किरदार को करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ जस्टिस नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर तभी उनकी लाइफ में बेटी राहा आईं।
रणबीर ने कहा, 'नमित ने जब मुझे रामायण का ऑफर दिया था तो मैंने पहले मना कर दिया था। मैंने कहा मैं इस पर फिट नहीं हो पाऊंगा। मैं इसके साथ जस्टिस नहीं कर पाऊंगा।'
एक्टर ने फिर आगे कहा, ‘मेरे लिए फिर ये मौका शुक्रगुजार वाला मोमेंट बना। मैं पिता बन गया और मेरी लाइफस्टाइल पूरी बदल गई। मुझे लगता है कि ये एक स्वीट इत्तेफाक है कि मैं पिता बना और साथ ही मुझे भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिला।’
राम का किरदार निभाने पर बोले रणबीर कपूर
भगवान राम का किरदार निभाने के लिए खुद को कैसे तैयार किया, इस पर रणबीर ने कहा, मैंने रामानंद सागर की रामायण देखी। इसके लिए काफी बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करना पड़ा, ना सिर्फ फिजिकल बल्कि इमोशनल और स्पिरिचुअल। मेरे मन में काफी प्यार और रिस्पेक्ट है इस पार्ट और रामायण के लिए।
कब रिलीज हो रही मूवी
रामायण की रिलीज डेट की बात करें तो यब मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर ने राम का किरदार निभाया है। साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, यश ने रावण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन