Ram Charan New Haircut Viral Before For upcoming film peddi trailer launch aalim hakim reveals Actor look राम चरण ने 'पेड्डी' ट्रेलर लॉन्च से पहले दिया फैंस को सरप्राइज, बदल लिया लुक, यूजर्स बोले- 'ग्लोबल स्टार ', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राम चरण ने 'पेड्डी' ट्रेलर लॉन्च से पहले दिया फैंस को सरप्राइज, बदल लिया लुक, यूजर्स बोले- 'ग्लोबल स्टार '

फैंस को अब 'पेड्डी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'पेड्डी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने लिए तैयार है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है और उससे भी ज्यादा राम चरण के लुक ने। एक्टर ने अपने लुक हेयरकट से फैंस को बड़ा सरप्राइज कर दिया।

Mon, 18 May 2026 02:05 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
राम चरण ने 'पेड्डी' ट्रेलर लॉन्च से पहले दिया फैंस को सरप्राइज, बदल लिया लुक, यूजर्स बोले- 'ग्लोबल स्टार '

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फैन फॉलोइंग आज पूरी दुनिया में हैं। अपने करियर में राम चरण ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन दिनों राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर 'पेड्डी' को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में फैंस को अब 'पेड्डी' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 'पेड्डी' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने लिए तैयार है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है और उससे भी ज्यादा राम चरण के लुक ने। एक्टर ने अपने लुक हेयरकट से फैंस को बड़ा सरप्राइज कर दिया। चलिए देखते हैं राम चरण का न्यू हेयर स्टाइल?

'पेड्डी' ट्रेलर लांच के लिए राम चरण ने कराया न्यू हेयर कट

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम चरण के इस नए लुक की कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राम चरण पूरी तरह से बदले लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर के लंबे बाल उन्हें काफी फ्रेश लुक दे रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राम चरण ब्लैक कलर के गॉगल्स लगाए अलग-अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को खुद आलिम हाकिम ने कैप्चर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ग्लोबल स्टार राम चरण आलिम हाकिम के घर में। 'पेड्डी' के 18 मई को होने वाले ट्रेलर लॉन्च के लिए ढेरों शुभकामनाएं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संडे को आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, तीन दिनों में बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी

फैंस ने किया रिएक्ट

राम चरण के इस लुक को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ग्लोबल स्टार बता रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने उन्हें बॉस कहा। एक्टर के इस न्यू लुक ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 हीरोइनों ने किया रिजेक्ट, रिलीज के बाद हुई फ्लॉप, फिर भी जीते 12 अवॉर्ड्स

हाल ही में वायरल हुआ था हाकिम का ये पोस्ट

राम चरण के हेयरकट तस्वीरों से पहले आलिम हाकिम अपने एक पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ये क्लियर की थी कि वो उन एक्टर्स संग काम नहीं करेंगे, जिनकी टीम क्रिएटिव प्रोफेशनल्स या क्रू मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रोड्यूसर ने नदी में कूद कर दी अपनी जान, 85 साल की उम्र में की आत्महत्या

'पेड्डी' इस दिन होगी रिलीज?

राम चरण स्टारर 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में जगपति बाबू, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च भोपाल में होने वाला था, लेकिन अब मेकर्स का मानना है कि ट्रेलर 18 मई को मुंबई में लॉन्च किया। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।