1998 की वो फिल्म जिसे 2 बड़ी हीरोइनों ने किया रिजेक्ट, रिलीज के बाद हुई फ्लॉप लेकिन फिर भी जीते 12 अवॉर्ड्स
इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स थे। इसके बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बावजूद इस फिल्म ने एक दो नहीं, बल्कि 12 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जो रिलीज के बाद हिट तो छोड़िए बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही है, इसके बावजूद उसने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। साल 1998 में रिलीज हुई एक फिल्म भी ऐसी ही थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स थे। इसके बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बावजूद इस फिल्म ने एक दो नहीं, बल्कि 12 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म और किन दो एक्ट्रेसेस ने इसे रिजेक्ट किया?
ये है वो फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 1998 में रिलीज हुई 'दिल से' है। इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इस फिल्म कहानी काफी शानदार थी, इसके बावजूद ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के कई गाने आज भी हिट हैं और काफी पसंद किए जाते हैं।
'दिल से' प्रीति के लिए साबित हुई वरदान
'दिल से' में शाहरुख खान लीड रोल में थे। शाहरुख के अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा अहम किरदार में थीं। उस वक्त प्रीति इंडस्ट्री में नई-नई आईं थीं और 'दिल से' उनके लिए वरदान साबित हुई थी। इस फिल्म में प्रीति की एक्टिंग को न सिर्फ नोटिस किया गया बल्कि सभी ने उनकी तारीफ की। प्रीति जिंटा ने तो इसी फिल्म से डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद प्रीति को कई बड़े रोल्स ऑफर हुए और वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हुईं। वहीं, इनके अलावा मलाइका अरोड़ा को भी पहचान इसी फिल्म के गाने ‘छैय्या छैय्या’ से मिली थी।
फ्लॉप फिल्म ने जीते 12 अवॉर्ड्स
मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को उस साल 2 नेशनल अवॉर्ड और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। इतना ही नहीं शाहरुख , मनीषा की इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड समेत 12 अवॉर्ड मिले। मणिरत्नम को इस फिल्म के लिए बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड से नवाजा गया था।
इन दो एक्ट्रेसेस ने 'दिल से' को किया रिजेक्ट
बता दें कि 'दिल से' के लिए मनीषा कोइराला पहली पसंद नहीं थीं। मणिरत्नम मनीषा की जगह किसी और को कास्ट करना चाहते थे। 'दिल से' के लिए डायरेक्टर ने सबसे पहले काजोल और फिर रानी मुखर्जी को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन जब इन दोनों ने फिल्म करने से साथ इनकार कर दिया तो ये फिल्म मनीषा कोइराला की झोली में गई। भले ही ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही, लेकिन इसने वो रिकॉर्ड हासिल किया, जो आज तक कोई न कर सका।
फिल्म का बजट और बॉक्स ऑफिस
'दिल से' फिल्म 11 करोड़ के बजट में बनी। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर की बात करें तो इसने 18 करोड़ रुपये इंडिया में कमाए थे। इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। फिल्म को IMDb पर भी 7.5 रेटिंग मिली है। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
फ्लॉप फिल्म ने जीते 12 अवॉर्ड्स
मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को उस साल 2 नेशनल अवॉर्ड और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। इतना ही नहीं शाहरुख , मनीषा की इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड समेत 12 अवॉर्ड मिले। मणिरत्नम को इस फिल्म के लिए बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड से नवाजा गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन