प्रोड्यूसर ने नदी में कूद कर दी अपनी जान, 85 साल की उम्र में की आत्महत्या
फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और अभिनेता के राजन के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। के राजन का निधन हो गया है। के राजन 85 साल के थे और उन्होंने सुसाइड कर अपनी जान दी है। उनकी मौत ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है।

Tamil film producer K Rajan dies by suicide: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। तमिल इंडस्ट्री में इस वक्त मातम छाया हुआ है। फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और अभिनेता के राजन के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। के राजन का निधन हो गया है। के राजन 85 साल के थे और उन्होंने सुसाइड कर अपनी जान दी है। उनकी मौत ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है।
फिल्म इंडस्ट्री के हमारे प्यारे सदस्य का निधन हो गया
न्यूज18 तमिलनाडु ने के राजन के मौत की पुष्टि की है। राजन ने चेन्नई में अडयार नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। राजन ने ऐसा क्यों कि फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे ही के राजन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आई, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स और लोगों ने शॉक में रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस से नेता बनीं सुंदर ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बहुत बुरी खबर। फिल्म इंडस्ट्री के हमारे प्यारे सदस्य, प्रोड्यूसर के. राजन सर के निधन के बारे में सुनकर बहुत सदमा लगा। उनका सुसाइड से गुजरना बहुत दुख की बात है। बहुत इज्जतदार इंसान और एक ऐसा इंसान जो कभी भी सच बोलने में हिचकिचाता नहीं था। बहुत बहुत दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे
एक्टर विशाल ने भी के राजन के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'अभी के राजन सर के निधन की खबर सुनी। यह सुनकर शॉक लगा कि उन्होंने सुसाइड कर लिया। एक बोल्ड स्पीकर। डिस्ट्रीब्यूटर और एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रहे। यह खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
'तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान'
आर सरथ कुमार ने एक प्रोड्यूसर के राजन के तौर पर उनकी विरासत को सलाम किया और उनके निधन पर एक नोट लिखा। नोट में लिखा, 'तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर के. राजन के खुदकुशी करने की दुखद घटना से बहुत सदमा और दुख हुआ है। 1980 के बाद से, इस पुराने प्रोड्यूसर का अचानक खत्म होना, जिन्होंने तमिल सिनेमा में अपनी जगह बनाई थी, तमिल फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, जो उनके जाने से दुखी हैं, साथ ही उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रति भी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'
इंडस्ट्री ने एक बोल्ड और निडर आवाज खो दी
डायरेक्टर सीनू रामासामी ने लिखा, 'दिग्गज प्रोड्यूसर के. राजन सर के निधन से बहुत दुख हुआ। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने एक बोल्ड और निडर आवाज खो दी है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।'
इस फिल्म से शुरू किया बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर
के राजन ने सुरेश स्टारर तमिल फिल्म, 'ब्रम्माचारिगल' (1983) के जरिए एक प्रोड्यूसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। साल 1991 में, उन्होंने निजालगल रवि और सरथकुमार स्टारर फिल्म 'नम्मा ऊरु मरियम्मा' को डायरेक्ट किया। उनकी कुछ फिल्में 'डबल्स', 'अवल पावम' और 'निनाइक्कथा नालिल्लई' हैं। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने चार दशक के लंबे करियर में कई फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन भी किया है। उनके परिवार में उनके बेटे प्रभुकांत हैं, जो एक एक्टर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन