Karuppu Box office Day 3: संडे को आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, तीन दिनों में बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। आज फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन पूरे होग। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Karuppu Box office Collection Day 3: साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म 'करुप्पू' की रिलीज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक्शन मूवी 'करुप्पू' के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। ऐसे में फिल्म ने रिलीज के बाद किसी को निराश नहीं किया। इस फिल्म में सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। सूर्य की 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'करुप्पू' को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। 'करुप्पू' का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' से सामना हुआ। आज फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन पूरे होग। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने वीकेंड पर कितना कमा डाला।
रविवार को आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी
सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। अपने करियर में सूर्या ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में 'करुप्पू' का नाम भी शामिल हो गाय हैं। 'करुप्पू' ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, शनिवार को इस फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ऐसे में अब इसके रविवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'करुप्पू' ने तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में 'करुप्पू' का अबतक का कलेक्शन भारत में 68.00 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'करुप्पू' का कलेक्शन
| डे 1 | 15.50 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 24.15 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 28.35 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 68.00 करोड़ रुपये |
क्या है 'करुप्पू' की कहानी?
सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की 'करुप्पू' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।
2026 की फास्टेस्ट हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनीं 'करुप्पू'
बता दें कि 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा गेम ही पलटकर रख दिया। 'करुप्पू' ने साल 2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। इसके साथ ही 'करुप्पू' अब 2026 की तमिल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। जबकि दो दिनों की कमाई में ये 2026 चौथी तमिल की हाईएस्ट ग्रॉसर बन गई थी, लेकिन अब इसने 'पराशक्ति' (84.75 करोड़ वर्ल्डवाइड) को पीछे छोड़ते हुए नंबर पर कब्जा कर लिया है।
देखिए टॉप 5 में किस-किस की लिस्ट...
| 1- करुप्पू | 100 करोड़ (अनुमानित) |
|---|---|
| 2- पराशक्ति | 84.75 करोड़ |
| 3- थाई किज्वी | 84.05 करोड़ |
| 4. यूथ | 70.78 करोड़ |
| 5. लव इंश्योरेंस कंपनी | 61.92 करोड़ |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन