Ram Charan Apologies to Jasprit Bumrah South Superstar Called him Cricketer राम चरण ने मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी, क्रिकेटर को बता दिया था फुटबॉल प्लेयर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राम चरण ने मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी, क्रिकेटर को बता दिया था फुटबॉल प्लेयर

Ram Charan: साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया था। अब एक ट्वीट करे भारतीय क्रिकेटर से माफी मांगी है।

Sun, 24 May 2026 11:43 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
राम चरण ने मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी, क्रिकेटर को बता दिया था फुटबॉल प्लेयर

साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण ने अब ट्वीट करके भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी है। राजामौली की फिल्म RRR में लीड रोल प्ले कर चुके राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेद्दी' का प्रमोशन कर रहे हैं और भोपाल में आयोजित एक इवेंट में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया था। इसी इवेंट में उन्होंने भोपाल की जनता को संबोधित करते हुए उन्हें बिहार की जनता कह दिया। राम चरण की बातें सुनकर एक तरफ जहां ऑडियंस में ठहाके गूंजने लगे, वहीं दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर उनकी इस क्लिप से ढेरों मीम बनने शुरू हो गए। अब राम चरण ने एक X पोस्ट करके बुमराह से माफी मांगते हुए कहा है कि वह कई बार नामों को लेकर बहुत भुलक्कड़ हो जाते हैं।

राम चरण ने अपने ट्वीट में क्या लिखा?

साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "उफ्फ.. मैं सच में कई बार नामों के मामले में बहुत भुलक्कड़ हो जाता हूं। जसप्रीत बुमराह जी से नामों को लेकर कनफ्यूज होने के लिए माफी चाहता हूं। भारी भीड़ और एक्साइटमेंट के बीच यह सच में एक मानवीय भूल थी। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व का महसूस कराते हैं।" राम चरण के ट्वीट पर फैंस का रिएक्शन मिला जुला है। कुछ ने मीम शेयर करना जारी रखा तो किसी ने उनकी सिचुएशन को समझते हुए लिखा- हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदिरा को खटकी थी बच्चन परिवार की ये बात, इसलिए आई दोनों फैमिली में दूरियां

बाकी क्रिकेटर्स को लेकर भी किए गए थे सवाल

राम चरण जिस इवेंट में अपनी फिल्म 'पेद्दी' का प्रमोशन कर रहे थे, वहां उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे नामों के बारे में बात की गई थी। राम चरण ने इन सभी सवालों के सही और सूझबूझ भरे जवाब दिए थे। लेकिन जब बात जसप्रीत बुमराह की आई तो राम चरण चकरा गए। वह शायद किसी फुटबॉलर के नाम से बुमराह के नाम को कनफ्यूज कर बैठे। बता दें कि फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण ने एक ऐसे शख्स का रोल प्ले किया है, जो हर खेल में माहिर है और उसे आज तक कोई नहीं हरा पाया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इसी सीन से होती है जिसमें बोमन ईरानी कहते हैं कि खेल बदल रहा है, लेकिन यहां पर पसंदीदा खिलाड़ी नहीं बदल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब अमिताभ के लिए रोकी गई जंग, मिली थी 10 टैंकों और कमांडोज की सुरक्षा

कब रिलीज होगी फिल्म पेद्दी?

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो पेद्दी में राम चरण लीड रोल में हैं और जाह्नवी कपूर फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। इसके अलावा दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किंग कोबरा की नागिन क्यों है दिव्य माता? जर्मनी में दिखायी जाएगी भारत की फिल्म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।