Rajinikanth Jailer 2 Video Leak Days After Vijay Jana Nayagan Makers Issue Warning जन नायकन के बाद रजनीकांत की जेलर 2 का वीडियो लीक, फिल्म के मेकर्स ने दी वॉर्निंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जन नायकन के बाद रजनीकांत की जेलर 2 का वीडियो लीक, फिल्म के मेकर्स ने दी वॉर्निंग

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की फिलहाल शूटिंग चल रही है, लेकिन इससे पहले ही फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है जिससे मेकर्स काफी नाराज हैं।

Fri, 17 April 2026 04:54 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
जन नायकन के बाद रजनीकांत की जेलर 2 का वीडियो लीक, फिल्म के मेकर्स ने दी वॉर्निंग

विजय की फिल्म जन नायकन के बाद अब रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का एक वीडियो वायरल हो गया है। रजनीकांत की फिल्म के कुछ क्लिप ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जैसे ही मेकर्स को फिल्म के ऑनलाइन लीक का पता चला तो प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने तुरंत वॉर्निंग दी है कि वे लीगल एक्शन लेंगे। अगर किसी फैन ने भी ऐसा किया तो वे उसके खिलाफ भी एक्शन लेंगे।

अब हटा दिया गया है वीडियो

बता दें कि फिल्म के सेट से कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गए। कई फैंस तक ने इसे आगे वायरल किया। लेकिन फिर रिपोर्ट होने के बाद मेकर्स ने उस क्लिप को हर पेज से हटा दिया।

मेकर्स ने दी सख्त एक्शन की वॉर्निंग

सन पिक्चर्स के स्पोकपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी किया जिसमें लिखा है, हम सभी को यह कहना चाहते हैं कि जेलर 2 के सेट से कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुआ है और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। हमारी एंटी पाइरेसी टीम ने क्लिक को हटा दिया है और जिन्होंने भी ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी ड्राइवर थे ये एक्टर, आज हैं सुपरस्टार; एक फिल्म से रजनीकांत तक को दिया पछाड़

फैंस को भी साफ कही ये बात

प्रोडक्शन हाउस ने आगे लिखा, ‘हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं सभी मीडिया और फैन क्लब के मेंबर्स से इस वीडियो को आगे ना शेयर करें। अगर ऐसा हुआ तो फिर जो एक्शन लिया जाएगा उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।’

जन नायकन के एचडी प्रिंट हुए थे लीक

बता दें कि इससे पहले विजय की अभी रिलीज नहीं हुई फिल्म जन नायकन के कुछ एचडी प्रिंट लीक हो गए थे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर। चेन्नई पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। गुरुवार को ये अरेस्ट हुए हैं और साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जो मेन आरोपी है वो दूसरी फिल्म का फ्रीलांस असिस्टेंट एडिटर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजनीकांत ने धुरंधर-2 देखकर किया ट्वीट, जानिए आदित्य धर ने लिखा क्या जवाब!

जेलर थी सक्सेसफुल फिल्म

फिलहाल जेलर 2 की बात करें तो इसे नेलसन ने डायरेक्ट किया है। यह साल 2023 में आई फिल्म जेलर का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन लीड रोल में हैं। पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ की कमाई की थी। शिवा राजकुमार और मोहनलाल सीक्वल में भी वापसी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजनीकांत की जेलर 2 में क्या होगा शाहरुख खान का रोल? फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

वैसे अभी तक जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म इस साल के मिड में रिलीज हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।